साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में कोरोना का कहर धीमा पड़ गया है. राहत की बात यह है कि कोविड-19 का टीका सभी को लगाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना महामारी धीमी पड़ गई है. जबकि रिकवरी रेट में भी तेजी आ गई है. इसी बीच छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से बंद पड़े स्कूल आज से खुलने जा रहे हैं. दिल्ली और राजस्थान में 10वीं और 12वीं के स्कूल आज से खुलेंगे.
18 जनवरी 2021के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल.
देश में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से धीमा पड़ गया है. अच्छी खबर यह है कि 16 जनवरी यानि शनिवार से देश में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. इसके साथ ही देश में कोरोना का टीकाकरण लगना शुरू है. पहले दिन दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना का टीका लगवाया है. विपक्ष लगातार कोरोना वैक्सीन मुफ्त मिलेगी या नहीं उसे लेकर केंद्र से सवाल पूछ रही है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है.
भारत से हर मोर्चे पर करारा जवाब मिलने के बावजूद पाकिस्तान की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर कश्मीर का माहौल ठीक न रहे इसके लिए वह अलग-अलग हथकंडे अपनाता रहा है. कश्मीर में ड्रग्स और ड्रोन से हथियार भेजने की फिराक में पाकिस्तान है यह जानकारी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को अस्थिर करना चाहता है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. बीजेपी, कांग्रेस सहित तमाम दलों के नेताओं की तरफ से बयान सामने आ रहे हैं. शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के पक्ष में है. कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने पुरे मसले पर बयान दिया है. उन्होंने फिर एक बार औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने पर मुहर लगाई है.
केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का घमासान जारी है. सरकार और किसान संगठनों के बीच बात नहीं बन रही है. किसानों और केंद्र के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है. कोर्ट ने फिलहाल कानूनों के लागू करने पर रोक लगायी है. हालांकि किसानों और केंद्र की तरफ से बयानबाजी का दौर लगातार शुरू है. इसी बीच किसान नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि हम ठंड में मौसम में मर रहे हैं और मोदी सरकार हमें तारीख पे तारीख दे रही है.
देश में 26 जनवरी के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में परेड के मद्देनजर रिहर्सल आज से शुरू हो गया है. आज सुबह दिल्ली के इंडिया गेट पर जवान तैयारियां करते दिखाई पड़े हैं. रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया है. रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
एयरपोर्ट पर अक्सर सुरक्षा कारणों से जुड़े कई ऐसे मामले आते हैं जब किसी न किसी अजीब चीज के वजह से सुरक्षा में तैनात अफसरों को शख्स के खिलाफ एक्शन लेना पड़ता है. ताजा मामला जर्मनी के फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आया है. जानकारी के अनुसार फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को रोका जो बिना मास्क के घूम रहा था. पुलिस ने उसे मास्क पहनने के लिए कहा जिससे वह भड़क उठा और गुस्से में चिल्लाकर अल्लाहू अकबर का नारा लगाते हुए जान से मारने की धमकी दे दी. यह कहकर वह वहां से भाग गया.
17 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा.
देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से सभी राज्यों में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. एक तरफ हेल्थ वर्कर को देश के सभी राज्यों में कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है. दूसरी तरफ वैक्सीनेशन को लेकर सियासत भी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि वैक्सीन तो आ गई लेकिन गरीबों तक कब पहुंचेगी और मुफ्त में देंगे कि नहीं.
राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी सहित देश के सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है. वैक्सीन को लेकर लगातार आ रही खबरों के बीच दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना का टीका लगवाया है. इसी बीच नोएडा से बीजेपी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बतौर हेल्थ वर्कर कोरोना का टीका लगवाया है. इसके साथ ही वैक्सीन पाने वाले वह पहले सांसद बन गए हैं.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत आज से हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. इसके साथ ही केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से टीका लगाया जा रहा है. इसी बीच खबर है कि दिल्ली के एम्स अस्पताल के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है. जिस समय उन्हें कोरोना का टीका लगाया गया वहां केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे.
राजधानी दिल्ली में ठंड के बीच प्रदुषण का प्रकोप लगातार जारी है. वैसे आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. दिल्ली के कई इलाकों से तस्वीरें भी सामने आयी हैं. दूसरी तरफ दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर सियासत शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदुषण को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि प्रदुषण से जनता त्रस्त तो सीएम विज्ञापनों में पैसे बर्बाद करने में व्यवस्त है.
राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में ठंड के बीच घने कोहरे का प्रकोप जारी है. दिल्ली में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. जिससे काफी दिक्कतें सभी को हो रही है. कोहरे के साथ ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियों में इजाफा हुआ है.
देश में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप धीमा पड़ गया है. लेकिन कोविड-19 (COVID-19) ने सभी को बहुत परेशान किया है. इस महामारी के कारण हर सेक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. राहत बात यह है कि कोरोना से अब छुटकारा मिलने के समय अब पास आ गया है. देश में आज से कोरोना का टीकाकरण (Corona Vaccination Drive) किया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि यह विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान है.
16 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
15 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
आज के इस दौर में भविष्य को ध्यान में रखकर लोग अलग-अलग जगह पर निवेश करते हैं ताकि उन्हें आगे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. यही कारण है कि डीमैट अकाउंट का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. वैसे डीमैट खाता होना बहुत जरूरी है. क्योंकि इसके कई लाभ हैं. हालांकि इसका प्रमुख उद्देश्य यही है इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से निवेश को बढ़ावा मिल सके.
भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी है. लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने चिकन की खरीद और बिक्री पर लगी रोक को हटा दिया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट भी खोलने का आदेश दिया है.
राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कोहराम जारी है. लगातार बर्ड फ्लू से पक्षियों की जान जा रही है. दिल्ली में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन के साथ दिल्ली के कुछ जगहों पर शिक्षकों को भी बर्ड फ्लू की ड्यूटी पर तैनात किया गया है. इस पुरे मसले को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास शिकायत आयी थी. जिसे लेकर केजरीवाल सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए शिक्षकों को बर्ड फ्लू की ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया है.