देश

Republic Day Parade 2021: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर इंडिया गेट पर रिहर्सल करते दिखे सेना के जवान (Watch Video)

देश में 26 जनवरी के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में परेड के मद्देनजर रिहर्सल आज से शुरू हो गया है. आज सुबह दिल्ली के इंडिया गेट पर जवान तैयारियां करते दिखाई पड़े हैं. रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया है. रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Republic Day Parade 2021: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर इंडिया गेट पर रिहर्सल करते दिखे सेना के जवान (Watch Video)
गणतंत्र दिवस परेड (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 17 जनवरी 2021. देश में 26 जनवरी के मद्देनजर राजधानी दिल्ली (Delhi) में परेड (Republic Day Parade 2021) के मद्देनजर रिहर्सल आज से शुरू हो गया है. आज सुबह दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर जवान तैयारियां करते दिखाई पड़े हैं. रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया है. रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है.

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार परेड का रूट छोटा करने का फैसला पहले ही किया गया है. परेड के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट के दौरान कई रास्तों में बदलाव भी किया गया है. दिल्ली के इंडिया गेट पर जवान रिहर्सल करते दिखाई दिए हैं. यह भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, ये राज्य भी हुए परेड से बाहर

ANI का वीडियो-

ज्ञात हो कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 17,18, 20 और 21 जनवरी को रिहर्सल हो रही है. यह विजय चौक से इंडिया गेट के बीच चलेगी. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने मानसिंह रोड, जनपथ और रफी मार्ग से राजपथ और साथ ही विजय चौक और इंडिया गेट सर्कल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).