लाइफस्टाइल

January 18, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

18 जनवरी 2021के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल.

January 18, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

18 जनवरी 2021के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष- नौकरी के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है. आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 6

शुभ अंक- लाल

वृषभ- जल्दबाजी किसी भी चीज में न बरतें. आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.किसी से ना उलझे.

शुभ अंक - 2

शुभ अंक-पीला

मिथुन- शादी तय हो सकती है.आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 9

शुभ अंक- ग्रे

कर्क- माता-पिता की कोई बात न टालें. आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ अंक - 4

शुभ अंक-पर्पल

सिंह- कोर्ट से जुड़े मामलों को लेकर अच्छी खबर आ सकती है. आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ अंक -2

शुभ अंक-नीला

कन्या- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक - 7

शुभ अंक- भूरा

तुला- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ अंक - 5

शुभ अंक-सफेद

वृश्चिक- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ अंक -1

शुभ अंक- क्रीम

धनु- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 6

शुभ अंक-हरा

मकर- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ अंक -3

शुभ अंक-भगवा

कुंभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. पत्नी से विवाद हो सकता है.

शुभ अंक - 8

शुभ अंक- नारंगी

मीन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ अंक - 4

शुभ अंक- पीला

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).