साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर प्रशासन ने रोका लिया है. फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से प्रियंका गांधी मुलाकात करने जा रही थीं. इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. जब वे धरने पर बैठ गईं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सुबह यूपी के वाराणसी पहुंच गईं. जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां वह सोनभद्र हत्याकांड में घायल हुए लोगों से मिली. यहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल जानने के बाद वह सड़क मार्ग से सोनभद्र जा रही थी लेकिन उनके काफिले को रोक लिया गया है.
19 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. कर्क- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने गुरुवार को विश्वासमत पेश किया लेकिन विश्वासमत पर वोटिंग नहीं हुई. स्पीकर ने विश्वासमत पर बहस जारी रखते हुए कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी. इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखा है. उन्होंने 1.30 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने पर विचार करने को कहा है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है कि 'मैं राज्य के अपने दौरे के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करती हूं, लेकिन मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप सुरक्षा का दायरा कम से कम रखें ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े'
बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में गुरुवार को भले ही कमी हुई है, परंतु राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियों में अभी कोई कमी नहीं आई है. बताना चाहते है की राज्य के 12 जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है. बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक 67 की मौत हो चुकी है जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खक्कान अब्बासी को नेशनल अकाउंटीबिलिटी ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है. पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है. गुरुवार को शाहिद खाकान अब्बासी एलएनजी घोटाले से संबंधित एक मामले को लेकर कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वो नहीं हुए. इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.
18 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा. वृषभ- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कर्क- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे.
ICJने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. इस मामले में फैसले की बेंच में एडहॉक न्यायाधीश तस्सदुक हुसैन गिलानी समेत 16 न्यायाधीश शामिल रहे. सवाल यह है कि क्या PAK अभिनंदन की तरह कुलभूषण जाधव को रिहा करेगा. अभिनंदन को रिहा कर पाकिस्तान ने भारतीयों को बड़ा तोहफा दिया था. ऐसे में कुलभूषण जाधव के मामले में हर भारतीय यही चाहता होगा कि इमरान खान अपना फैसला एक बार दोहरा दें.
नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत आज पाकिस्तान में बंद भारत के कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई हुई. आईसीजे में भारत को बड़ी जीत मिली है. अदालत ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. साथ ही जाधव को काउंसलर एक्सेस की भी सुविधा मिलेगी. अदालत ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है.
यूपी के सोनभद्र में मामूली जमीन विवाद में जमकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई लड़ाई में एक ही पक्ष के 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में हुई इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और जांच के आदेश दिए है.
उत्तराखंड के बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जानकारी के लिए बताना चाहते है कि पिछले दिनों चैंपियन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.यरल हो रहे वीडियो में विधायक चैंपियन दो पिस्टल और एक कारबाइन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे. साथ ही वो उत्तराखंड के बारे में आपत्तिजनक शब्द भी बोल रहे थे.
अंतरराष्ट्रीय अदालत भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से जुड़े मामले में अपना फैसला आज सुनाएगी. 49 वर्षीय जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी, जिसका भारत ने जमकर विरोध किया था.
17 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.कर्क- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. सिंह- फिजूलखर्च से बचें.
साल 2019 का आखिरी चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई को लग रहा है. जो कि भारत में भी दिखा देगा. बताना चाहते है कि साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगा था. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था. इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया, क्योंकि इस दिन ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है. 16 और 17 जुलाई 2019 को 1 बजकर 31 मिनट 43 सेकंड पर आंशिक चंद्र ग्रहण शुरु होगा.
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स Whatsapp और Telegram को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि Whatsapp और Telegram सुरक्षित नहीं है. सिक्योरिटी फर्म Symantec के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप में एक बग है जिसकी मदद से कोई भी हैकर्स लोगों द्वारा भेजी गई मीडिया फाइल्स को एडिट कर सकता है और उसमें हेराफेरी कर सकता है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है.इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नीरज शेखर और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर आज बीजेपी में शामिल हो गए. पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में नीरज शेखर बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले संसद भवन पहुंचे नीरज शेखर ने PM नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह पद पर महेन्द्र नाथ पांडे का स्थान लेंगे. पार्टी ने चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह इस पद पर राव साहेब दानवे पाटिल का स्थान लेंगे.
आईसीसी वर्ल्डकप में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक्शन में है. जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने मुख्य कोच और सहयोगी स्टॉफ के लिए उपयुक्त और इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं. बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को भी फिर से कोच बनने के लिए आवेदन करना होगा.