साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
30 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब और खींचने वाला है. किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं वह पीछे नहीं हटने वाले हैं. किसानों ने यूपी के मुजफ्फरनगर में महापंचायत की. जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आरएलडी नेता जयंत चौधरी शामिल हुए. किसानों ने तय किया है कि धीरे-धीरे सब दिल्ली पहुंचे और आंदोलन को मजबूत बनाएं. इसी बीच किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 30 जनवरी को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. साथ ही कहा कि हमारे नेता उपवास रखेंगे.
राजधानी दिल्ली में इजराइल दूतावास के नजदीक हुए धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन सुरक्षा एजेंसी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. यही कारण है कि इस धमाके के बाद एयरपोर्ट और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई है. स्पेशल सेल सहित दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होने वाले है. आज महापंचायत के बाद ये साफ हो गया है कि किसान संगठन आंदोलन को अंतिम दौर तक ले जाना चाहते हैं. दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी भी थमने का नाम नही ले रही है. कांग्रेस नेता किसानों के मुद्दे पर केंद्र को घेर रहे हैं. इसी बीच पंजाब के सीएम कॅप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों के साथ केंद्र बात करे और समस्या का हल निकलना चाहिए.
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद जिस तरह से किसान संगठनों में फुट पड़ी थी. ऐसा लग रहा था कि यह आंदोलन अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. किसान अब डंटे हुए हैं. इसी बीच किसान आंदोलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन मिल गया है. राहुल ने किसानों से कहा कि हम आपके साथ, एक इंच भी पीछे मत हटिए.
केंद्र की मोदी सरकार का बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने जा रही हैं. कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट का सामना सभी को करना पड़ा है. यही कारण है कि सरकार के इस बजट से काफी उम्मीदें सभी को हैं. हर कोई चाहता है कि मोदी सरकार उन्हें ध्यान में रखकर फैसले ले. यही कारण है कि दिग्गजों की तरफ से कहा जा रहा है कि सरकार विकास पर अधिक जोर देने के इरादे से फैसले ले सकती है.
29 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
देश में एक तरफ किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर घमासान जारी है. इस मसले पर लगातार बयानबाजी शुरू है. कांग्रेस हर मसले पर केंद्र को घेरती नजर आ रही है. कोरोना के कारण देश को आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान हुआ है. इसी बीच कांग्रेस ने देश की जीडीपी और बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि दोनों के लिए सही रणनीति और कारगर कदम उठाने की जरूरत है.
कृषि कानूनों को लेकर घमासान जारी है. किसान आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं है. वे अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं. गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही हालात बदल गए हैं. हिंसा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. हिंसा के बाद किसान संगठनों में फुट पड़ गई है. कुछ लोग आंदोलन से बाहर निकल गए हैं. इसी बीच गाजीपुर बॉर्डर से किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार से बात नहीं होगी आंदोलन नहीं खत्म होगा.
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी लेकिन इस दौरान हिंसा की घटनाएं कई जगह हो गई. जिसके बाद इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया हर जगह से सामने आयी है. दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कई एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है. इसी बीच किसानों के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे उतर आए हैं. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा है कि 30 जनवरी से वे आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं.
मोदी सरकार के बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. बजट में क्या खास होगा इसे लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है. कोरोना संकट के बाद पेश हो रहा यह बजट कई मायनों में खास है. आम आदमी सहित नौकरीपेशा लोग चाहते हैं कि बजट में केंद्र कई ऐसे फैसले ले जिससे उन्हें इसका लाभ मिले. नौकरीपेशा यही चाहते हैं कि केंद्र सरकार बजट में इनकम स्लैब में बदलाव कर दे.
पश्चिम बंगाल में सियासी पारा गरमाया हुआ है. सूबे में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके चलते सभी पार्टियां अपनी तरफ से चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई हैं. सूबे में होने वाले विधानभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और लेफ्ट में गठबंधन को लेकर बात बन गई है. दोनों पार्टियों के बीच 193 सीटों पर सहमति बनी है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि पार्टी 92 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.
28 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरुवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज देवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. देवास में आज विभिन्न विकासकार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण सीएम ने किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. शिवराज ने कहा कि देवास की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया है. मैं यहां के विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने वाला हूं. साथ ही शिवराज ने कहा कि यहां अगले 5 सालों में 30 हजार लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों और प्रदेशवासियों के हितों को ध्यान में रखकर कई फैसले ले रही है. जिसके तहत रोजगार के अवसर बने और सूबे के लोगों को फायदा होगा. इसी कड़ी में तीन दिवसीय दौरे के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे थे. आज मुख्यमंत्री योगी ने 3,42,322 लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2,409 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की है.
हर कोई अपने भविष्य को ध्यान में रखकर अलग-अलग माध्यम से निवेश करता है. ताकि आनेवाले समय में उसकी जरूरतें आसानी से पूरा हो सके. निवेश को लेकर सबसे पहले बेहतर विकल्प को चुनना जरूरी है जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे. कम उम्र में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प है लेकिन अगर देर हो गई है तो भी कोई बात नहीं. म्यूच्यूअल फंड, आरडी, एफडी सहित कई ऑप्शन आपके लिए मौजूद हैं. जहां आप निवेश कर सकते हैं.
कृषि बिल को लेकर मंगलवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद देश में हर तरह से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच किसान संगठनो के बीच सब ठीक नहीं नजर आ रहा है. यही कारण है कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ अब आंदोलन से अलग हो गया है. किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह से किसान आंदोलन से अलग होने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन से हमारा संगठन अलग हो रहा है. साथ ही राकेश टिकैत पर उन्होंने आरोप लगाए हैं.
बीसीसीआई चीफ और भारतीय टीम के सफल कप्तान रहे सौरव गांगुली की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है. दादा की तबियत खराब होने के चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. खबर है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद गांगुली को अस्पताल में एडमिट किया गया है.
27 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
पुरे भारत में कोरोना का प्रकोप धीमा पड़ गया है. धीरे-धीरे सब कुछ खुल गया है. लेकिन मायानगरी मुंबई में लोकल ट्रेन में अब भी सभी को यात्रा की अनुमति नहीं है. मुंबई लोकल में सिर्फ फिलहाल अत्यावश्यक सेवा (Essential Services) में लगे लोगों को ही यात्रा की इजाजत है. इसी बीच खबर है कि वेस्टर्न लाइन पर जल्द ही सभी यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति मिल सकती है.