सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
क्रिकेट लोगों का चाहिता खेल है है जब भी मैच शुरू होता है लोग काम धाम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते हैं. जब तक क्रिकेट ख़त्म नही होता मजाल है कि कोई टीवी के रिमोट को हाथ लगा ले. आपने अब तक क्रिकेट के बहुत सारे दीवाने देंखे होंगे, लेकिन इस शख्स की तरह क्रिकेट की दीवानगी किसी में नहीं देखी होगी. अभ्रदीप सहा नाम के ट्विटर यूजर न्यूजीलैंड से भारत की हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए और आपा खो बैठे. न्यूजीलैंड से मैच हारने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर हो गई.
पराग मेहता और वैभव जैन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों भारतीय हैं और अमेरिका में ही रहते हैं. दोनों के रिश्ते के लिए उनके परिवार वाले भी तैयार हो गए. पराग और वैभव दोनों सिंपल शादी करना चाहते थे. लेकिन उनकी फैमिली ये शादी धूम- धाम से करना चाहती थी. परिवार की मर्जी दोनों को माननी पड़ी. जिस तरह दुल्हन हाथ में मेहन्दी रचाती है उस तरह दोनों ने हाथ में मेहंदी रचाई. दोनों ने शेरवानी के साथ सर पर साफा भी पहना. शादी के लिए दोनों दुल्हों की बरात निकली.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम और इसके कप्तान विराट कोहली के लिए एक पोस्ट लिखा, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा यह हमारा दिन नहीं था, हार्ड लक 'विराट'. मेरे लिए भारत वर्ल्ड कप तभी जीत चुका था, जब हम नंबर 1 टीम के रूप में सेमीफाइनल की लिस्ट में पहले नंबर पर थे. उन्होंने आगे लिखा, "पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अच्छी तरह से खेली. काश बारिश नहीं हुई होती तो रिजल्ट कुछ और ही होता.
कभी-कभी बहादुरी, धैर्य और आशा की कुछ कहानियां हमारे दिलों दिमाग को इस कदर छू जाती हैं कि हमारे जीवन पर छाप छोड़ जाती हैं. ऐसी ही कहानी है मुंबई की एक महिला ऑटो रिक्शा चालक शिरीन की है. इनकी कहानी ऑनलाइन वायरल होती जा रही है. फेसबुक पेज पर ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में महिला के जीवन में दो बहुत महत्वपूर्ण लोगों को खोने का सफर और एक टूटी हुई शादी के बारे में लिखा है.
होस्टन की फिमेल डॉक्टर और उनके 8 वर्षीय बेटे को किंग्स्टन एयरपोर्ट (जमैका) में एक अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया गया क्योंकि महिला के कपड़े ठीक नहीं थे.' ये पहली बार नहीं है जब किसी एयरलाइन ने किसी यात्री को 'अनुचित' कपड़ों के कारण उड़ान भरने से रोक दिया हो. टिशा रोवे (Tisha Rowe), एक फॅमिली डॉक्टर हैं, 30 जून, 2019 को वो जमैका से मियामी, संयुक्त राज्य अमेरिका जा रही थीं.
माइकल जॉनसन नाम का शख्स अपने तीन सेक्स पार्टनर्स से अपने HIV पॉजिटिव होने की बात छुपाई थी. जिसके जुर्म में उसे 30 साल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन जॉनसन को 25 साल पहले ही 5 साल की सजा काटने के बाद रोइहा कर दिया गया है. उन्होंने कोर्ट में अपील की थी कि उनके साथ जो हुआ वो "मूल रूप से अनुचि' था. मंगलवार 9 जुलाई को बूनविले सुधार केंद्र से निकलने के बाद जॉनसन ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है,
19 वर्षीय अविंशु पटेल ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं गे हूं इसमें मेरी क्या गलती है? मेरे गे होने की वजह से लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं. मुंबई के रहने वाले अविंशु पटेल ने अपने साथ हुए उत्पीडन के बारे में फेसबुक पर हिंदी और इंग्लिश में पोस्ट लिखा था. अपने सुसाइड नोट में अवि ने लिखा, हर कोई जानता है कि मैं एक लड़का हूं.
एक हफ्ते से ज्यादा समय तक कोमा में रहने के बाद 18 वर्षीय किरण गांधी को डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. किरण के परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. लड़के की मां ने देखा कि उनका बेटा जिंदा है. किरण तेलंगाना में सूर्यपेट जिले के पिल्लमरीरी गांव का एक कॉलेज छात्र है. किरण की मां सैदम्मा जब उनके पास बैठकर उसकी मौत का शोक मना रही थी तब उन्होंने किरण की आंखों की बगल से आंसू निकलते हुए देखा.
यात्रा करते वक्त लोग बिना काम के कपड़े भर लेते हैं उन्हे समझ में नही आता है कि कहीं जाते वक्त सामान कम ले जाया जाता है. आप सभी जानते हैं कि फ्लाईट में सामान एक सिमित मात्रा में ही ले जा सकते हैं, अगर सामान सिमित मात्रा से ज्यादा हुआ तो एयरलाइंस को एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ते हैं. दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो सूटकेस भारी हो जाने पर एक्स्ट्रा पैसे चुकाने से बचने के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगाते हैं.
भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में स्पेशल साड़ी बनाई जा रही है. ये साड़ी स्पेशल इसलिए है क्योंकि इस पर वर्ल्ड कप प्रिंट किया गया है. जैसा कि सब जानते हैं कि वाराणसी बनारसी साड़ियों के लिए मशहूर है. यहां की साड़ियों की मांग विदेशों में भी बहुत है. इस बार वाराणसी की एक साड़ी की कंपनी ने बनारसी साड़ी पर वर्ल्ड कप बनाया है. इस बार अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप लाने में कामयाब हो जाती है तो ये स्पेशल वर्ल्ड कप वाली साड़ियां क्रिकेट टीम प्लेयर्स की पत्नियों और माताओं को तोहफे में दी जाएगी.
जिस तरह से Tik Tok ऐप को बंद करने की मनाग बढ़ती जा रही है, उससे कहीं ज्यादा इसकी लोकप्रियता भी बढती जा रही है. कुछ दिनों पहले कोर्ट के आदेश में गूगल प्ले से इस ऐप को हटा दिया गया था. लेकिन फिर बाद में इसके बंद करने नुक्सान को न झेल पाने की वजह से इस पर से प्रतिबंध हटा दिया गया. सभी को TikTok का बुखार लग चुका है.
वो कहते हैं न कि शौक बड़ी चीज है, फिर चाहे उसमें जान की जोखिम क्यों न हो! आजकल मार्केट में अलग-अलग प्रकार के सिगरेट उपलब्ध हैं. नए जमाने के साथ नई टेक्निक्स आ चुकी हैं. मार्केट में अब ई सिगरेट आ चुका है. सिगरेट तो स्वस्थ्य के लिए हानिकारक तो होता ही है, लेकिन ई सिगरेट जान के लिए सबसे बड़ी जोखिम है. आजकल के दौर में ज्यादातर लोग ई सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
अमेरिका के नेब्रास्का की युवती टिंडर डेट पर गई थी, डेट के बाद वो घर नहीं लौटी. युवती की लाश 14 टुकड़ों में कटी हुई गारबेज बैग में पाई गई. 24 वर्षीय को दिसंबर 2017 में ओमाहा के दक्षिण-पश्चिम में एडगर के पास टिंडर डेट के बाद मृत पाया गया था. उसका कटा हुआ शरीर कचरे के थैलों में भरा हुआ पाया गया और एक खेत में फेंक दिया गया. 52 वर्षीय ऑब्रे ट्रेल और उसकी 25 वर्षीय प्रेमिका बेली बोसवेल दोनों पर लूफे की मौत का फर्स्ट डिग्री आरोप है.
लोगों को जब भी सांप दिखाई देता है, वे कॉन्स्टेबल मुरलीधर शरवन जाधव को बुलाते हैं. बिना पैसे लिए मुरलीधर पिछले आठ साल से 4000 सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनका पुनर्वास किया है. मुरलीधर जाधव कोई साधारण पुलिस वाले नहीं हैं. शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में कार्यरत 30 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल पिछले आठ वर्षों से मुंबई पुलिस की सेवा में हैं. जब भी कोई सांप देखा जाता है तो पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर को याद किया जाता है.
पपीते के रस के बारे में सोचकर आपके मुंह में पानी नहीं आएगा बल्कि उकाइयां आएंगी. इसका इसका स्वाद कड़वा जरुर होता है. लेकिन ये आपकी जिंदगी कई तरीकों से बचा सकता है. अब तक आपने पपीते के पत्ते रस के बारे में यही सुना होगा कि यह डेंगू बुखार में रोगियों के प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के काम आता है. पपीते के पेड़ के पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो डेंगू बुखार में रक्त कोशिकाओं के टूटने को रोक सकते हैं.
बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं तो हो ही रही थी अब लोग बेजुबान जानवरों को भी नहीं बक्श रहे हैं. उत्तर प्रदेश के हाथरस में तीन लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. आगरा से 50 किमी उत्तर में हाथरस में पुलिस ने शुक्रवार को एक कुत्ते के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (Debt recovery tribunal), पुणे ने मोदी और उनके सहयोगियों को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को ब्याज के साथ 7300 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया. DRT के पीठासीन न्यायाधीश दीपक ठक्कर ने मुंबई में PNB द्वारा दर्ज दो मामलों में आदेश पारित किया. ठक्कर के पास डीआरटी मुंबई का एडिशनल चार्ज भी है.
बिहार से ट्रेनों के जरिए यात्रा करनेवाले लोगों के लिए खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने बिहार से चलने वाली लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय भोजन और नाश्ता मुहैया कराने की योजना बनाई है. अब यात्रियों के लिए सफ़र में लिट्टी चोखा और दही चूरा भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा यात्री देहाती चिकेन,दालपूड़ी के साथ सब्जी, चूड़ा और मूंग घुघनी, सत्तू पराठा के साथ दही और अचार का भी आंनद उठा पाएंगे.
अक्सर जब चार दोस्त मिलते हैं तो कुछ न कुछ उल-जुलुल हरकतें करते ही हैं. मजाक-मजाक में शर्तें और बाजियां लगती हैं. लेकिन इसका बुरा परिणाम क्या होगा किसी को नही पता. ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले डेविड डूवेल को पिछले साल एक दोस्त ने क्रिसमस पार्टी में छिपकली खाने की चुनौती दी थी और इस चुनौती को पूरा करने के लिए डेविड ने छिपकली खा ली....
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस अधिकारियों ने महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. खबरों के अनुसार पुलिस एक और आरोपी की तलाश में जुटी जो फरार है. पीड़िता को अस्पताल में भारती कराया गया है और उसका इलाज जारी है. पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस को गुरुवार 4 जुलाई की रात महिला के बलात्कार के बारे में सूचित किया गया था.