देश

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में नर्स के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस अधिकारियों ने महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. खबरों के अनुसार पुलिस एक और आरोपी की तलाश में जुटी जो फरार है. पीड़िता को अस्पताल में भारती कराया गया है और उसका इलाज जारी है. पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस को गुरुवार 4 जुलाई की रात महिला के बलात्कार के बारे में सूचित किया गया था.

उत्तर प्रदेश: अमरोहा में नर्स के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: PTI )

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस अधिकारियों ने महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. खबरों के अनुसार पुलिस एक और आरोपी की तलाश में जुटी जो फरार है. पीड़िता को अस्पताल में भारती कराया गया है और उसका इलाज जारी है. पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस को गुरुवार 4 जुलाई की रात महिला के बलात्कार के बारे में सूचित किया गया था. जिसके बाद जांच शुरू की गई और तीन गिरफ्तारियां की गई हैं. तीसरा आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है. स्थानीय अस्पताल में नर्स की नौकरी करनेवाली पीड़िता ने बयान में बताया कि चार पुरुषों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया.

अधिकारी टांडा ने बताया कि महिला के पास नर्स की कोई प्रोफेशनल डिग्री नहीं है. लेकिन फिर भी अस्पताल में काम करती है. अभी महिला अस्पताल में भारती है इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है. घटना के बारे में और जानकारी अभी पीड़िता से लेनी बाकी है. मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें: गोवा: ब्रिटिश महिला पर्यटक से रेप का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, फिल्मी अंदाज में दिया चकमा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में एक 18 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को दिए अपने बयान में, नाबालिग ने बताया कि उसके साथ पिछले चार साल से चार लोग बहकाकर गैंगरेप कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).