सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
देश में सोने की कीमत (Rate of Gold) में लगातार गिरावट जारी है.आठ महीनों में सबसे निचले स्तर पर कारोबार करने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा सोमवार को 0.3 प्रतिशत बढ़कर 46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. विशेष रूप से, पिछले 6 महीनों में सोने की दरों में 10,000 रुपये यानी 18 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.
मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने शनिवार को घोडबंदर होटल के 21 कर्मचारियों को कोविड -19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद होटल को 4 मार्च तक सील कर दिया है. अब उन मेहमानों और ग्राहकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जो कर्मचारियों के संपर्क में आए थे.
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक डेंटिस्ट ने कथित तौर पर एक महिला की हत्या कर दी और दृश्यम फिल्म की तरह उसके शरीर को एक खाली जमीन में दफन कर दिया. पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उसका मोबाइल लोकेशन प्लाट के पास पाया गया.
रॉयल परिवार के सदस्य मानधातासिंह जडेजा और कादम्बरी देवी जडेजा राजकोट में अपना वोट डालने के लिए एक विंटेज कार में पहुंचे. विंटेज कारें हमेशा से रॉयल फॅमिली की पहचान रही हैं.
पंचमसाली (लिंगायत) समुदाय के सदस्य 2A आरक्षण श्रेणी में शामिल करने के लिए बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में रैली कर रहे हैं. रैली के प्रमुख सदस्य जे मृथुंजय स्वामी कहते हैं, "अगर येदियुरप्पा-सरकार आज जवाब नहीं देती है, तो हम सत्याग्रह शुरू करेंगे और विधान सभा के प्रमुख होंगे.
सोशल मीडिया पर एक घृणित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स थूक कर रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रोष व्यक्त कर रहे हैं. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक शादी समारोह का है. हालांकि, जैसे ही घटना सामने आई, पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, ये वीडियो देखकर लोगों का दिन बन जाता है. इन्टरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैम जिसमें एक हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर एक ऊंट नहलाते हुए दिखाई दे रहा है.
लॉकडाउन के बाद से सब कुछ वर्चुअल हो चुका है. धीरे धीरे सब नॉर्मल होने के बाद भी लोग यात्रा करने से बच रहे हैं और ज़ूम कॉल के जरिए ही अपना काम कर रहे हैं. अब तक ज़ूम कॉल के जरिए आपने बहुत सारे ब्लंडर देखे होंगे. ऐसा ही एक और ब्लंडर सामने आया है, जिसमें ज़ूम कॉल के दौरान पत्नी ने पति को किस करने की कोशिश की.
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा WBJEE 2021 आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी. जो छात्र WBJEE 2021 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को घोषणा की कि होशंगाबाद जिले को अब नर्मदापुरम कहा जाएगा. होशंगाबाद में नर्मदा जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें होशंगाबाद का नाम पसंद है? क्या वे इसे बदलना चाहते हैं?
नासिक के लासलगांव मंडी में प्याज की कीमतें 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी हैं. एक व्यापारी ने कहा, "बारिश के कारण प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं. आने वाले दिनों में इनके दाम और बढ़ने की उम्मीद है. आज की दर 3500 रुपये से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है", एक व्यापारी ने कहा. बता दें कि प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
अब तक आपने बाघ के दहाड़ने की आवाजें सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने एक बाघ को बन्दर और पक्षियों की आवाजें निकालते हुए सुना है. बरनाउल (Barnaul) में Lesnaya Skazka चिड़ियाघर ने एक 8 महीने के बाघ के बच्चे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शावक हाईपीच पर पक्षियों की आवाज में गाना गाते हुए और बंदर बंदर की आवाज निकालते हुआ दिखाई दे रहा है.
इंटरनेट मीम्स का खजाना है! आए दिन यहां जोक्स और मीम्स ट्रेंड करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. इस वीडियो में मौलवी साहब माइक बंद करना भूल गए और ऑन रख कर सो गए जिसके बाद उनके खराटों की आवाज पूरे शहर में गूंजने लगे.
हरिद्वार कुंभ 1 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा और राज्य सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए इसकी अवधि 28 दिनों तक सीमित करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि निर्णय लेने से पहले हरिद्वार के तपस्वियों को विश्वास में लिया गया है.
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर से बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली एनसीआर, सिंघु बॉर्डर सहित कई इलाकों में कोहरे की वजह से दिखाई देने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सिंघू बॉर्डर से आयी तस्वीरों में घना कोहरा दिखाई दे रहा है. थोड़े बादल भी दिखाई दे रहे हैं.
शिवाजी जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाई जाती है. शिवाजी जयंती या शिवाजी महाराज का जन्मदिन महाराष्ट्र में राजसी पैमाने पर मनाया जाता है. शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था. उनके माता-पिता जीजाबाई और शाहजी भोंसले ने उनका नाम स्थानीय देवी शिवाइ के नाम पर शिवाजी रखा था.
शिवाजी जयंती महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर मनायी जाती है. यह दिन हर साल 19 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र राज्य में बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाती है. शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था. शिवाजी जयंती को महाराष्ट्र राज्य में भव्य पैमाने पर मनाया जाता है.
शिवाजी भोसले (1630-1680 C.E.) मराठा साम्राज्य के एक महान योद्धा राजा थे जिन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी. उनका जन्म 1630 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नार शहर के पास शाहजी भोसले और जीजाबाई के घर हुआ था. शिवाजी भोसले को छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जाता है.
ShareIt, दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला लोकप्रिय फ़ाइल शेयरिंग ऐप है. लेकिन अब इस ऐप को अपने सेक्योरिटी इश्यूज की वजह से लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. साइबरसिटी कंपनी ट्रेंड माइक्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड के लिए शेयरइट ऐप में कई सेक्योरिटी से जुड़ी खामियां हैं.