वायरल

Viral Video: थूककर रोटियां बनाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर एक घृणित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स थूक कर रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रोष व्यक्त कर रहे हैं. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक शादी समारोह का है. हालांकि, जैसे ही घटना सामने आई, पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Viral Video: थूककर रोटियां बनाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लगाई फटकार
रोटी पर थूकता हुआ शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

सोशल मीडिया पर एक घृणित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स थूक कर रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग रोष व्यक्त कर रहे हैं. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक शादी समारोह का है. हालांकि, जैसे ही घटना सामने आई, पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं नीले रंग की शर्ट में एक शख्स रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है और उस पर थूक कर उसे तंदूर में डाल रहा है.

इस दौरान वह आप पास देख रहा है कि कहीं उस पर कोई नजर तो नहीं रख रहा है, लेकिन किसी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया. इस वीडियो को कुमार आयुष नाम के शख्स ने शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शख्स को खरी खोटी सुना रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video of Maulvi Snoring: स्पीकर ऑन कर सो गए मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर खर्राटे वाला वीडियो वायरल, देखें मजेदार रिएक्शन्स

देखें वीडियो:

वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है उसका नाम सोहेल है. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मेरठ पुलिस ने कहा, “भाग के थाना प्रभारी को मामले के संबंध में आवश्यक कार्रवाई या जांच शुरू करने के लिए अवगत कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).