सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में विजिटिंग प्रोफ़ेसर नहीं होंगी. उनके बारे में फैली खबर कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वो सोशल साइंस में विजिटिंग प्रोफेसर होंगी यह खबर फर्जी है.
आपने अब तक बहुत बड़े बड़े ताले देखे होंगे, लेकिन क्या आपने 300 किलों के ताले के बारे में देखा या सुना है? आपने शायद ही सुना होगा. लेकिन यह सच है. अलीगढ़ का एक बुजुर्ग दंपत्ति 300 किलो का ताला बनाने में जुटे हुए हैं.
याद कीजिए हिमाचल के मनाली में पैराग्लाइडिंग करने वाले एक शख्स का लोटपोट कर देने वाला वीडियो साल 2019 में वायरल हुआ था. जिसने हवा में रोना शरू कर दिया और कहने लगा भाई 500 रुपये ज्यादा लेले लेकिन 'लैंड करा दे भाई'.
मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सोमवार को लोगों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. जब एक महिला ने अपने पति को अपनी प्रेमिका के साथ कपड़े खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा. विश्वासघात से नाराज, पत्नी ने अपने पति को सरेआम सबके सामने पीटना शुरू कर दिया. जिसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच बड़ी लड़ाई शुरू हो गई.
सोशल मीडिया पर गाजियाबाद की लड़की के बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे खतरनाक स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं. वायरल वीडियो में लड़कियों ने लाल रंग की सेम टी शर्ट पहनी हुई हैं, स्टंट में के लड़की बुलेट चला रही है तो दूसरी उसके कंधे पर आराम से बैठी है.
यह सच है कि भारतीय फेयर स्किन से ऑब्सेस्ड हैं. भारतीय मैट्रिमोनियल साइट्स पर अक्सर गोरी और स्लिम ट्रिम लड़की की शादी के लिए मांग की जाती है. भारत में गोरे रंग को बहुत ज्यादा एहमियत दी जाती है, इसका एक उदहारण गुजरात के अहमदाबाद से आया है. एक महिला ने अपने सांवले रंग, मोटापे के कारण अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पिटाई करने और उसे घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है.
लहसुन सदियों से रसोई का हिस्सा रहा है. लहसुन का इस्तेमाल व्यापक रूप से खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन प्राचीन और आधुनिक इतिहास में इसका इस्तेमाल एक औषधि के रूप में भी किया जाता है. लहसुन का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाता है.
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से चिंतित गांधीनगर, गुजरात के एक व्यक्ति ने पुलिस इंस्पेक्टर को फोन किया और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी 20 रोकने के लिए कहा और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उसने अपनी जान देने की धमकी दी. धमकी भरे कॉल के बाद अहमदाबाद के चंदखेड़ा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
हैदराबाद के 7 वर्षीय विराट चंद्र तेलुकुंट्टा किलिमंजारो माउंट पर विजय प्राप्त कर आज भारत लौट आए हैं. विराट किलिमंजारो माउंट पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं. 6 मार्च को 75 दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद, विराट अपने कोच भरत थम्मिननी के साथ अफ्रीकी पर्वत के शिखर पर पहुंचे.
उत्तर प्रदेश से डॉली की डोली फिल्म जैसा एक मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन अपनी शादी के बाद ससुराल से नकदी और गहने लेकर भाग गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली फिल्म की स्टोरी से जुड़ा चौंकाने वाला मामला शुक्रवार 12 मार्च को हुआ.
मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वज़े जो वर्तमान में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक कार में पाए गए विस्फोटकों के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में हैं, उन्हें आज सोमवार 15 मार्च को शहर के पुलिस बल ने सेवा से निलंबित कर दिया है.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्रों कन्हैया कुमार, उमर खालिद और आठ अन्य को 2016 के राजद्रोह मामले में उनके खिलाफ दायर चार्जशीट की प्रतियां प्रदान करने का निर्देश दिया है.
30 साल की स्वाति मलिक उर्फ स्वाति शर्मा ने अपने 65 वर्षीय पति को मारने के लिए सेक्स ट्रैप बिछाया. महिला ने आखिरकार पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने 65 वर्षीय दूसरे पति लक्ष्मण मलिक को किराए के फ़्लैट रजत संकुल में उन्हें सेक्स ट्रैप में फंसाकर उनकी हत्या कर दी. यह घटना 8 मार्च को गणेशपेठ इलाके में हुई.
महाराष्ट्र में बढ़ते हुए कोरोना वायरस केकेस के बाद भी बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है. सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा बार बार अपील करने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं. आज सुबह मुंबई के दादर मार्केट में भारी भीड़ देखी गई.
लावणी डांस करते हुए एक ऑटो ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुणे के ऑटो ड्राइवर ने जबरदस्त एक्सप्रेशन के साथ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोक डांस लावणी कर नेटिज़न्स का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बारामती तालुका के बाबाजी कांबले के रूप में पहचाने जाने वाले ऑटो ड्राइवर को मराठी फिल्म में डायरेक्टर घनश्याम विष्णुपंत येड ने एक रोल ऑफ़र किया है.
मदुरै शहर की पुलिस एक पोस्टग्रजुएट मेडिकल छात्रा की मौत की जांच कर रही है, जिसकी शादी के चार महीने के भीतर मौत हो गई. शादी के कुछ महीनों के भीतर मृत्यु होने के कारण राजस्व विभागीय अधिकारी द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 26 वर्षीय हरि हरनी (Hari Harini) मदुरई मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया में अपनी पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी.
केप टाउन (Cape Town) में आज वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड जोरों शोरों से शुरू है. वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड अर्ध वार्षिक होती है. यह एक अंतरराष्ट्रीय ऑप्शनल क्लोथिंग बाइक राइड है. जिसमें प्रतिभागी एक साथ मिलकर नेकेड बाइक राइड की प्लानिंग करते हैं और भाग लेते हैं.
झारखंड स्थित एक एनजीओ का निदेशक नर्सिंग छात्राओं की सहनशक्ति टेस्ट करने के बहाने छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालता था. जिसके बाद छेड़छाड़ के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है. खूंटी जिले के तिरला में स्थित एक गैर सरकारी संगठन के नर्सिंग संस्थान की कई महिला छात्रों ने निदेशक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.
आज 14 फरवरी से मलमास शुरू हो चुका है, आज से एक माह तक सभी शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे. आज शाम 6:03 बजे सूर्य बृहस्पति की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल की रात 2:33 बजे तक मीन राशि में रहेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन को खरमास या मलमास कहा जाता है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो शादी समारोह में उन पर थूकने के बाद रोटियां बना रहा था. यह घटना गाजियाबाद जिले के भोजपुर इलाके की है.