Nagpur: चौथी पत्नी ने 65 वर्षीय पति को मारने के लिए बनाया सेक्स ट्रैप, ऐसे रचा पूरा मर्डर प्लान
30 साल की स्वाति मलिक उर्फ स्वाति शर्मा ने अपने 65 वर्षीय पति को मारने के लिए सेक्स ट्रैप बिछाया. महिला ने आखिरकार पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने 65 वर्षीय दूसरे पति लक्ष्मण मलिक को किराए के फ़्लैट रजत संकुल में उन्हें सेक्स ट्रैप में फंसाकर उनकी हत्या कर दी. यह घटना 8 मार्च को गणेशपेठ इलाके में हुई.
नागपुर: 30 साल की स्वाति मलिक उर्फ स्वाति शर्मा ने अपने 65 वर्षीय पति को मारने के लिए सेक्स ट्रैप बिछाया. महिला ने आखिरकार पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने 65 वर्षीय दूसरे पति लक्ष्मण मलिक को किराए के फ़्लैट रजत संकुल में उन्हें सेक्स ट्रैप में फंसाकर उनकी हत्या कर दी. यह घटना 8 मार्च को गणेशपेठ इलाके में हुई.
ख़बरों के अनुसार स्वाति लक्ष्मण मलिक की पांच पात्नियों में चौथी बीवी है और उनका एक आठ साल का बेटा है. मृतक 7 बच्चों का पिता है. सिटी पुलिस ने लक्ष्मण मालिक की हत्या केस को 48 घन्टों के भीतर को सॉल्व कर, स्वाति को गिरफ्तार कर लिया. मलिक ने कथित तौर पर स्वाति के बुटीक में काम करने वाली एक नाबालिग के साथ दोस्ती करने की कोशिश की थी, जिसके कारण 2018 में दोनों अलग हो गए थे. हालांकि, अलग होने के बाद भी वह उससे सेक्स की मांग करता था, क्योंकि स्वाति उसके पेंशन के पैसे इस्तेमाल करती थी. स्वाति ने लक्ष्मण से अलग होने के बाद तीसरी शादी कर ली थी, और उसका तीन महीने का बेटा है. इसके बाद भी वह उसे सेक्स के लिए मजबूर करता था. यह भी पढ़ें: Shamli: पत्नी ने पति की हत्या कर घर के बाहर फेंक दी लाश, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
मलिक ने 2011 में ईएसआईसी अस्पताल से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ली थी, वे गर्दन में गहरे घाव के साथ मृत पाए गए थे, उनके हाथों को पीछे रूमाल से बांधा गया था. वे एक कुर्सी पर बैठे मृत पाए गए थे. आरोपी स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसने मलिक को पोर्न क्लिप दिखा कर कुर्सी पर बैठे सेक्स पोजीशन ट्राय करने की बात कहकर राजी कर लिया. पुलिस ने कहा कि उसके सेलफोन पर कई अन्य सेक्स क्लिप भी मिले हैं.
मलिक किंकी सेक्स के लिए सहमत हो गया और स्वाति को अपने हाथों को बांधने की अनुमति दे दी, जिसके बाद स्वाति ने रसोई के चाकू से उस पर बार-बार वार किया. उसने घर लौटने से पहले उसके मरने का इंतजार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

