सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
नाशिक में तेंदुए के मिलने की और और कुत्तों को उठा ले जाने की खबरें अक्सर सुनाई देती रहती हैं. कुछ दिनों पहले एक तेंदुए को घर के बाहर एक कुत्ते पर हमला करते हुए और उसे उठाकर ले जाते हुए देखा गया था. यह पूरी घटना गहर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. नाशिक के रिहायशी इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है.
बारिश के देवता (वरुण देव) को खुश करने की एक रस्म में त्रिपुरा (Tripura) में ग्रामीणों ने मेढ़कों की शादी कराई. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में सूखे से उत्पन्न उनके कष्ट समाप्त हो जाएंगे. मानसून की शुरुआत से पहले उत्तरपूर्वी क्षेत्र में मेढकों की पारंपरिक रूप से शादी कराई जाती है.
आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (APPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए appsc.gov.in पर 10 जून शाम 4.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 2021 के लिए भर्ती सूचना जारी की है. एसईआर ने स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार जो दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक साइट ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई, 2021 है. एसईआर की इस विशेष भर्ती से संगठन में 53 पदों को भरेगी.
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination 202 ) स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में घोषणा की है कि 12 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है.
आपने अब तक ट्विन्स और तीन बच्चों के जन्म के बारे में सुना होगा, लेकिन आपने एक साथ 9 बच्चों के जन्म के बारे में कभी नहीं सुना होगा. एक मालियन (Malian) महिला ने मंगलवार को मोरक्को में नॉनप्लेट्स (nonuplets) को जन्म दिया और सभी 9 बच्चे स्वस्थ हैं.
एक हथिनी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड गीत 'नमो नमो जी शंकरा' पर नाचती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केरल एलीफेंट्स (Kerala Elephants ) नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किया गया है
आपने अब तक इंसानों को आत्महत्या करते हुए देखा या सुना होगा. लेकिनी क्या आपने कभी किसी अच्छे भले सांप को पटक- पटक कर अपनी जान लेते हुए देखा है? ये शायद ही आपने देखा होगा. लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे एक सांप का वीडियो जो नॉर्मल सांप की तरह ही दिखाई देता है और सड़क पर रेंग रहा है.
भारत में वर्तमान में 18.4 मिलियन से अधिक कोरोनावायरस मामले हैं. महामारी की दूसरी लहर ने जीवन और स्वास्थ्य सेवा को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है. लगभग 147 मिलियन टीके पहले से ही चरणों में लगाए जा चुके हैं और 24.5 मिलियन लोगों को दोनों टीके लगाए गए हैं. इस मुश्किल समय के दौरान कोविड19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता के बारे में अनगिनत संदेह पैदा होना स्वाभाविक है.
चीन के झेजियांग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दो साल के बेटे को बेच दिया और फिर उस पैसे का इस्तेमाल देश में घूमने के लिए किया. यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया है. झेजियांग लीगल डेली के अनुसार Xie सरनेम के व्यक्ति की उसकी दूसरी पत्नी से हमेशा झगड़ा होता था कि वो बच्चे का बोझ कम करने के लिए उसे बेच दे.
PUBG मोबाइल इंडिया के जल्द ही देश में लॉन्च होने की उम्मीद है. अपने लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर PUBG मोबाइल इंडिया गेम का आधिकारिक नाम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया कर दिया है. जिससे पता चलता है कि बैटल रॉयल गेम भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के रूप में लॉन्च किया जा सकता है.
देश में कोविड केसेस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस महामारी की वजह से बहुत सारे लोगों की मौत हो रही है. कोविड मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए देश के लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाए गए हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और सड़कों पर धड़ल्ले से घूम रहे हैं.
बिल एंड मेलिंडा गेट्स ने अपनी शादी के 27साल बाद तलक लेने का फैसला किया है. इस कपल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि,'बहुत सोच विचार और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद, हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने एक बयान में कहा, हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है,
हम जानवरों के चाहे जितने वीडियो देख लें लेकिन इन्हें देखने से हमारा मन नहीं भरता है. इंटरनेट पर जानवरों के ऐसी कई वीडियोज हैं जिन्हें देख कर हमारा मन नहीं भरता है. इंटरनेट पर आपने बिल्लियों के बहुत सरे वीडियोज देखे होंगे, जिसमें वे अपनी आंखें मटकाते हुए या कुछ बदमाशी करते हुए नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर बिल्ली अक एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो थोड़ा अलग है.
देश में कोविड 19 संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी असर पड़ रहा है. अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नागरिकों की चिंता बढ़ा रही हैं. रेमेडिसविर इंजेक्शन देशभर में चर्चा में है. इस गंभीर स्थिति में भी देश में रेमेडिसवीर इंजेक्शनों की कालाबाजारी और नकली इंजेक्शनों की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है.
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम स्नातकोत्तर (National Eligibility Cum Entrance Test- Postgraduate) (NEET PG 2021) 4 महीने के लिए स्थगित कर दी गई है. सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि,' “NEET-PG को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है और परीक्षा 31 अगस्त 2021 से पहले आयोजित नहीं की जाएगी.
एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बहुत बड़ा होता है. लेकिन एक महिला की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता जब उसे इस दिन दोगुनी खुशी मिलती है. उत्तर प्रदेश के मिलक ब्लॉक के वार्ड नंबर 135 से चुनाव लड़ रही पूनम शर्मा की सदी चल रही थी, इस दौरान उन्हें खबर मिली कि वे बीडीसी का चुनाव जीत चुकी हैं.
अपना टैलेंट दिखाने का सोशल मीडिया एक माध्यम बन चुका है. जिन लोगों के पास टैलेंट दिखाने के कोई प्लेटफॉर्म नहीं है वो सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. रोजाना इसके माध्यम से हम नए नए टैलेंट से रूबरू होते हैं. इंटरनेट पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटा सा बच्चा भैंस पर बैठकर अपनी आवाज का जादू बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है.
एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला जो पूरी तरह से अनजान थी कि वह गर्भवती भी थी, उसने छह घंटे की उड़ान के दौरान प्लेन में एक बच्चे को जन्म दिया. लाविनिया मौंगा नाम की महिला अपने थर्ड ट्राईमेस्टर के दौरान प्लेन में यात्रा कर रही थीं. उन्हें नहीं पता था कि वप प्रेगनेंट हैं. वह पिछले सप्ताह अपने परिवार के साथ हवाई (Hawaii) जा रही थीं, तब उन्हें अचानक संकुचन होने लगा.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सीए मई 2021 की इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल 4 मई, 2021 को फिर से शुरू होगी. ICAI ने फॉर्म 18 की देर से फाइलिंग के कारण वसूल की गई शुल्क की घोषणा भी की है. CA मई परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 मई, 2021 को icai.org पर पूरी होगी.