Viral Video: इस हथिनी ने 'नमों नमों जी शंकरा' गाने पर किया डांस, क्लिप देख बन जाएगा आपका दिन, देखें वीडियो
एक हथिनी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड गीत 'नमो नमो जी शंकरा' पर नाचती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केरल एलीफेंट्स (Kerala Elephants ) नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किया गया है
एक हथिनी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड गीत 'नमो नमो जी शंकरा' पर नाचती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केरल एलीफेंट्स (Kerala Elephants ) नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किया गया है और यह नेटिज़ेंस को बहुत पसंद आ रहा है. यदि आप सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपने कई जानवरों के डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन लक्ष्मी नाम की इस हथिनी का यह वीडियो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: घास के ढेर से जंगल में अकेले खेलते दिखा नन्हा हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
इस छोटे से वीडियो में बॉलीवुड की फिल्म केदारनाथ का गाना 'नमों नमों जी शंकरा' बज रहा है. इस गाने की धुन पर हथिनी सूंड और धड़ हिलाते हुए नजर आ रही है. वीडियो के कैप्शन के अनुसार, लक्ष्मी कर्नाटक के कोडाडका मंदिर (Kodyadka temple) की हाथी हैं. बता दें कि यह गाना केदारनाथ (Kedarnath) फिल्म का है. जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) पर फिल्माया गया है. यह गाना लोगों को बहुत पसंद है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इस हथिनी के डांस का वीडियो इंटरनेट पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने इस वीडियो को देख कर कमेंट किया इस हथिनी ने मुझसे भी अच्छा डांस किया."इसका नाम लक्ष्मी है और वह अद्भुत है." वीडियो को अब तक 8 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं और लोगों के लाइक्स और कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

