Weather Updates: राजधानी दिल्ली, केरल समेत देश के इन राज्यों में अगले 12 घंटे में गरज के साथ बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
देश में इन दिनों हो रही मानसूनी बारिश से कई राज्यों में लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 12 घंटे में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है.