क्रिकेट

IPL 2020 Update: शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ को बनाया अपनी 'लैला', देखें मजेदार वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं और कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और टीम के साथी युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एक वीडियो अपलोड की है.

IPL 2020 Update: शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ को बनाया अपनी 'लैला', देखें मजेदार वीडियो
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन (Photo Credits: Instagram)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुकी हैं और कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी और टीम के साथी युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की एक वीडियो अपलोड की है.

इस वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'अपुन बोला तू मेरी लैला' गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ'. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते युएई (UAE) में कई खिलाड़ी 'बायो सिक्योर बबल' में प्रैक्टिस के अलावा अपना समय बिताने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं. वीडियो के अंत में दोनों खिलाड़ी डांस करते हुए भी नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

My Laila in covid time @prithvishaw 😉🤪🤪😆😆😆😘😘😘

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: हरभजन सिंह ने ट्वीट कर बताया इस साल क्यों नहीं खेल रहे हैं आईपीएल

बात करें आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो शिखर धवन ने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 159 मैच खेलते हुए 158 इनिंग्स में 4579 रन बनाए हैं. आईपीएल में धवन के नाम 37 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 97 रन है.

वहीं बात करें पृथ्वी शॉ के बारे में तो उन्होंने आईपीएल में अबतक 25 मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 23.9 की स्ट्राइक रेट से 598 रन बनाए हैं. आईपीएल में पृथ्वी शॉ के नाम चार अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 99 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).