CSK vs DC 7th IPL Match 2020: मैदान में उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने की सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सातवें मुकाबले में आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल रैना ने आईपीएल में अबतक सर्वाधिक 193 मैच खेले हैं, वहीं आज के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही धोनी के नाम भी 193 आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.