क्रिकेट

Dean Jones Dies at 59: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स के सम्मान में KXIP और RCB के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान में

इंडियन प्रीमियर लीग का छठां मुकाबला गुरुवार यानि आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में किंग्‍स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोंस के निधन के शोक में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं.

Dean Jones Dies at 59: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स के सम्मान में KXIP और  RCB के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान में
किंग्‍स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs RCB 6th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का छठां मुकाबला गुरुवार यानि आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में किंग्‍स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोंस (Dean Jones) के निधन के शोक में काली पट्टी (Black Band) बांधकर मैदान में उतरे हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डीन जोन्स का गुरुवार यानि आज कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से निधन हो गया. जोन्स मौजूदा समय में आईपीएल 2020 (IPL 2020) की कमेंट्री के लिए मुंबई (Mumbai) में थे. डीन जोन्स ने अपने जीवन की आखिरी सांस 59 साल की उम्र में ली. डीन जोन्स के अचानक निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में है.

यह भी पढ़ें- Dean Jones Dies at 59: डीन जोंस के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, वीरेंद्र सहवाग ने कहा- मेरे पसंदीदा कमेंटेटर्स में से एक थे जोंस

जोन्स का जन्म 24 मार्च 1961 को मेलबर्न में हुआ था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेलते हुए 89 इनिंग्स में कुल 3631 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में डीन जोन्स के नाम 11 शतक और 14 अर्द्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 164 वनडे मैच खेलते हुए 161 इनिंग्स में 6068 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 7 शतक और 46 अर्द्धशतक दर्ज है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).