DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, DC ने KXIP के सामने जीत के लिए रखा 158 रन का लक्ष्य
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर पंजाब के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है.
DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर पंजाब के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 32 गेंद का सामना करते हुए 3 छक्के की मदद से 39 और ऑलराउंडर खिलाडी मार्कस स्टोइनिस ने महज 21 गेद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन बल्लेबाजों के अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 9 गेंद में 1 चौका की मदद से 5, धवन ने 2 गेंद में 0, शिमरोन हेटमेयर ने 13 गेंद में 1 चौका की मदद से 7, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 29 गेद में 4 चौके की मदद से 31, अक्षर पटेल ने 9 गेंद में 6, रविचंद्रन अश्विन ने 6 गेंद में 4, एनरिक नोर्टजे ने 1 गेंद में नाबाद 3 और कगिसो रबाडा ने 0 गेंद में नाबाद 0 रन की पारी खेली.
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में महज 15 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की. शमी ने दिल्ली के पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिमरोन हेटमेयर का विकेट चटकाया. इसके अलावा टीम के लिए आज युवा फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 1 और तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने 2 सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

