क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch CSK vs DC Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सातवें मैच में शुक्रवार यानि आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. इस सीजन में चेन्नई की टीम ने अबतक दो मैच खेले हैं. इन दोनों मुकाबले में धोनी की टीम को जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी, वहीं टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

How to Download Hotstar & Watch CSK vs DC Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: (Photo Credits: File Photo)

CSK vs DC 7th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के सातवें मैच में शुक्रवार यानि आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. इस सीजन में चेन्नई की टीम ने अबतक दो मैच खेले हैं. इन दोनों मुकाबले में धोनी की टीम को जहां मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जीत मिली थी, वहीं टीम को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं बात करें विपक्षीय टीम दिल्ली के बारे में तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम ने इस सीजन में खेले गए अपने एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज की है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल के स्ट्रीम पार्टनर हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- How to Download Hotstar on Android: आईपीएल देखने के लिए एंड्राइड से हॉटस्टार को ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे में आप चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).