Fact Check: नवरात्रि पर केंद्र सरकार बेरोजगारों को घर बैठे देगी रोजगार? पीआईबी से जानें वायरल खबर की सच्चाई
पुरे विश्व में फैल चुके कोरोना वायरस महामारी की वजह से माल्स, रेस्तरां, बार, होटल आदि चीजों के बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं. देश में भी बेरोजगारी का आलम अपने चरम पर है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए इस साल नवरात्रि में केंद्र सरकार बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार देगी.