CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: विराट कोहली की शानदार हाफ सेंचुरी, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाए 169 रन
दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 25वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं.
CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 25वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं. टीम के लिए आज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 52 गेंद में नाबाद 90 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. विराट कोहली ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए.
विराट कोहली के अलावा रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 34 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 33, एरोन फिंच ने नौ गेंद में दो, विकेटकीपर खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने दो गेंद में शून्य, वाशिंगटन सुंदर ने 10 गेंद में एक छक्का की मदद से 10 और शिवम दूबे ने 14 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 22 रन की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से दी शिकस्त
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 40 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. शार्दुल ठाकुर के अलावा टीम के लिए सैम कुरेन और दीपक चाहर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. सैम कुरेन ने आज अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां सर्वाधिक 48 रन खर्च किए, वहीं दीपक चाहर ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में महज 10 रन खर्च किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

