क्रिकेट

Ziva Dhoni को लेकर भद्दी बात कहने वाला आरोपी गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार पर कुछ लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को निशाना बनाते हुए उनकी नन्हीं बेटी जीवा धोनी को काफी बुरा-भला कहा था. हद तो तब हो गई जब कुछ इंटरनेट यूजर्स नन्हीं जीवा को रेप की धमकी देने लगे.

Ziva Dhoni को लेकर भद्दी बात कहने वाला आरोपी गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार
धोनी अपनी नन्हीं बेटी जीवा के साथ (Photo Credits: Twitter)

गांधीनगर: हाल ही में सोशल मीडिया पर कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की हार पर कुछ लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को निशाना बनाते हुए उनकी नन्हीं बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) को काफी बुरा-भला कहा था. हद तो तब हो गई जब कुछ इंटरनेट यूजर्स नन्हीं जीवा को रेप की धमकी देने लगे. लेकिन पुलिस ने इस मामले में आज बड़ी कारवाई करते हुए जीवा को रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) जिले का रहने वाला है. आरोपी शख्स के खिलाफ हाल ही में झारखंड (Jharkhand) के रांची (Ranchi) शहर में रातु पुलिस थाने (Ratu Police Station) में मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें- Daughters Day 2020: डॉटर्स डे पर CSK ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की शेयर की क्यूट तस्वीर

बता दें कि कोलकता नाइट राइडर्स ने बुधवार को आईपीएल-13 में शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए शेन वाटसन ने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. अंबाती रायडू ने 30 रन बनाए.

कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी ने ने 51 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगा 81 रन बनाए. उनके अलावा कोलकाता का कोई और बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं कर सका. चेन्नई की तरफ से ड्वायन ब्रावो ने तीन विकेट लिए. सैम कुरैन, शार्दूल ठाकुर, कर्ण शर्म ने दो-दो विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).