Fact Check: कच्ची लाल प्याज और सेंधा नमक के सेवन से ठीक हो जाएगा कोरोना? यहां पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की पूरी सच्चाई
देश में इन दिनों कोरोना वायरस महामारी के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल खबर में बताया जा रहा है कि,'सेंधा नमक के साथ कच्ची प्याज (लाल डार्क वाली) छीलकर खाने से 15 मिनिट बाद लोग पॉजिटिव से निगेटिव हो रहे हैं.