DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: मयंक अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाज और केएल राहुल के सूझबूझ से पंजाब ने दिल्ली को दिया 196 रन का बड़ा लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.
DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. अग्रवाल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के लगाए.
बता दें कि पंजाब के लिए आज पारी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने की. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 122 रन की साझेदारी, लेकिन इसी स्कोर पर अग्रवाल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए. अग्रवाल को लुकमान मेरिवाला ने शिखर धवन के हाथों पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं इसके बाद टीम को दूसरा झटका कप्तान केएल राहुल के रूप में लगा. राहुल 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें- IPL 2021: अगर मुंबई की टीम से बाहर हुए Hardik Pandya, तो ये 2 खिलाड़ी उनकी जगह भरने के लिए तैयार
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए क्रिस गेल ने नौ गेंद में एक छक्का की मदद से 11, निकोलस पूरन ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से नौ, दीपक हुडा ने 13 गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 22 और शाहरूख खान ने पांच गेंद में एक छक्का और दो चौके की मदद से नाबाद 15 रन की पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज कगिसो रबादा, क्रिस वोक्स, आवेश खान और लुकमान मेरिवाला ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. रबादा ने जहां कप्तान केएल राहुल को आउट किया. वहीं वोक्स ने क्रिस गेल, आवेश खान ने निकोलस पूरन और लुकमान मेरिवाला ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

