Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. दोनों टीमों ने इस सीजन अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं. ऐसे में एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले मैच में 78 रन की पारी खेली थी. ऐसे में रोहित शर्मा से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऐसे में चलिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े जान लेते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. ये खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली (1,130 रन) हैं. रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 37 मैच खेले हैं और इसकी 37 पारियों में 31.08 की औसत और 132.62 की स्ट्राइक रेट से 1,057 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से छह अर्धशतक निकले हैं और रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74* रन रहा है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रोहित शर्मा को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे.
आईपीएल के पिछले सीजन में कुछ ऐसा था रोहित शर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 15 मुकाबले खेले थे. इसकी 15 पारियों में 29.85 की औसत और 149.28 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा था.
कुछ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का आईपीएल करियर
मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. रोहित शर्मा अब तक 273 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 268 पारियों में 29.93 की औसत और 132.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,124 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने दो शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन का है. आईपीएल में रोहित शर्मा दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने पिछले सीजन में आईपीएल इतिहास में 7,000 रन पूरे किए थे.












QuickLY