क्रिकेट

IPL 2021: RCB vs KKR मैच में यह कैच रहा आकर्षण का केंद्र, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 10वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलौर ने कोलकाता को 38 रन से शिकस्त देते हुए इस सीजन की लगातार तीसरी सफलता प्राप्त की.

IPL 2021: RCB vs KKR मैच में यह कैच रहा आकर्षण का केंद्र, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
राहुल त्रिपाठी ने पकड़ा शानदार कैच (Photo Credits: Twitter)

RCB vs KKR 10th IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का 10वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलौर ने कोलकाता को 38 रन से शिकस्त देते हुए इस सीजन की लगातार तीसरी सफलता प्राप्त की. टीम के लिए बल्लेबाजी के दौरान जहां ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, वहीं क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंदबाजों ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचने नहीं दिया.

मैच के दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स के 30 वर्षीय खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) का मैदान में दौड़ लगाते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) का कैच पकड़ना मैच के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. दरअसल विराट कोहली वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद पर प्रहार करते वक्त उनका बल्ला घूम गया और वो टाइमिंग नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: अगर मुंबई की टीम से बाहर हुए Hardik Pandya, तो ये 2 खिलाड़ी उनकी जगह भरने के लिए तैयार

कोहली के इस अनियंत्रित शॉट की वजह से गेंद काफी देर तक हवा में रही. इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने लंबी दौड़ लगाते हुए उलटी दिशा में छलांग लगाकर गेंद को कैच किया. त्रिपाठी के इस बेहतरीन कैच को देख मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी आश्चर्यचकित रहे गए.

बता दें कि इस मैच में बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. आज के मुकाबले में वह पांच रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान छह गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).