IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीच में ही छोड़ सकते हैं आईपीएल, उन्हें इस बात का सता रहा है डर
देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच खबरों की मानें तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में कोरोना महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से घबराए हुए हैं, और वह इस प्रतिष्ठित लीग को इस वजह से छोड़ना चाहते हैं क्योंकी उन्हें डर है कि कहीं वह इस महामारी की वजह से भारत में ही ना फंस जाएं.