क्रिकेट

DC vs SRH 20th IPL Match 2021: दिल्ली के लिए फिर चमके Prithvi Shaw, चेन्नई में जीत के लिए हैदराबाद को करनी होगी कड़ी मशक्कत, पढ़ें स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे.

DC vs SRH 20th IPL Match 2021: दिल्ली के लिए फिर चमके Prithvi Shaw, चेन्नई में जीत के लिए हैदराबाद को करनी होगी कड़ी मशक्कत, पढ़ें स्कोर
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन (Photo Credits: Twitter)

DC vs SRH 20th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 20वें मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 39 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया.

टीम के लिए हर बार की तरह आज के मुकाबले में भी पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की. दोनों खिलाड़ियों ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए 10.2 ओवर में 81 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर रन गति तेज करने के प्रयास में शिखर धवन राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए. धवन ने आज 26 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीच में ही छोड़ सकते हैं आईपीएल, उन्हें इस बात का सता रहा है डर

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 27 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 37, स्टीव स्मिथ ने 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 34, शिमरॉन हेटमायर ने दो गेंद में एक और मार्कस स्टॉयनिस ने दो गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज सिद्धार्थ कौल सबसे सफल गेंदबाज रहे. कौल ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टीम के लिए राशिद खान ने एक विकेट चटकाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).