मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 60वीं बार देशवासियों को करेंगे संबोधित
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर यानि रविवार को 'मन की बात' के 60वें संस्करण के जरिए देशवासियों के सामने रूबरू होंगे. बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. आप इस कार्यक्रम को आल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन चैनल, नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर लाइव सुन और देख सकते हैं.