शर्मनाक: पढ़ाने के बहाने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत
छत्तीसगढ़ के जशपुर इलाके में आज एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जी हां सूबे में आज एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. सुचना के अनुसार नाबालिग लड़की को उसके शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने ले जाकर उसको अपना हवस का शिकार बनाया.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) इलाके में आज एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जी हां सूबे में आज एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. सुचना के अनुसार नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति ने पढ़ाने के बहाने ले जाकर उसको अपना हवस का शिकार बनाया. इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी केके साहू (KK Sahu) ने कहा कि, ' पीड़ित लड़की के माता-पिता के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की पूरी जांच चल रही है.'
बता दें कि देश में हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ रेप और मर्डर का मामला सामना आया था. जिसके बाद देशभर में इस बर्बर घटना का जमकर विरोध हुआ था. वहीं इस जघन्य घटना के बाद आरोपियों के परिवार वालों ने साफ कह दिया था कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे. एक आरोपी की मां ने यह भी कहा था कि जैसा पीड़िता के साथ किया गया, वैसे ही आरोपियों को जला देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- यूपी में थम नहीं रहे रेप के मामले, अब मुरादाबाद में नाबालिग से बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
गौरतलब हो कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने हिरासत की मांग की तो आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए थे.
Chhattisgarh: Minor girl allegedly raped by a man on the pretext of teaching her, in Jashpur. KK Sahu, Investigating Officer says, "A case has been registered on the basis of complaint from the girl's parents; investigation underway". pic.twitter.com/xPKXQZQ4X6
— ANI (@ANI) December 26, 2019
यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास देर रात हुआ. पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की. जिसके बाद उन्होंने जवाबी कारवाई में उन्हें ढेर कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

