देश

दिल्ली: सदर बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां

राजधानी दिल्ली स्थित सदर बाजार में आज देर शाम एक इमारत में भीषण आग लग गई. सुचना मिलने के पश्चात् मौके पर पहुंची छह फायर टेंडर की गाड़ियां आग पर काबु पाने में जुटी हुई हैं. बता दें कि अभी तक मिली खबर के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

दिल्ली: सदर बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां
आग (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) स्थित सदर बाजार (Sadar Bazar) में आज देर शाम एक इमारत में भीषण आग लग गई. सुचना मिलने के पश्चात् मौके पर पहुंची छह फायर टेंडर (Fire Tenders) की गाड़ियां आग पर काबु पाने में जुटी हुई हैं. बता दें कि अभी तक मिली खबर के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

बता दें कि इस घटना से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) स्थित घाटकोपर (Ghatkopar) एरिया में आज एक फैक्ट्री (Factory) में भीषण आग लग जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया. सुचना के पश्चात् मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने कठिन परिश्रम के बाद आग पर काबू पा लिया है. लोगों के लिए सुखद भरा संदेश ये रहा कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Delhi Fire: दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने 40 लोगों को बचाया

इससे पहले 17 दिसंबर को घाटकोपर इलाके में ही एक 12 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई थी. इस मौके पर पुरे इलाके में काफी अफरातफरी मची थी. सुचना के पश्चात् पहुंचे दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग से 15 महिलाओं सहित 20 लोगों को कठिन परिश्रम के बाद सुरक्षित बाहर निकाला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2019 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).