उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की
उत्तर प्रदेश में गुरूवार यानि आज आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई. इनमें से देवरिया में 9, कुशीनगर, फतेहपुर, बलरामपुर व उन्नाव में 1-1, बाराबंकी में 2, अंबेडकनगर में 3 और प्रयागराज में 6 लोगों की मौत हुई है.