कोरोना का कहर: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिनों के लिए किया स्थगित
राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राज्य में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार यानि आज फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. ये एग्जाम एक जुलाई से शुरू होने वाले थे. नई डेटशीट तीन जुलाई को एग्जामिनेशन ब्रांच द्वारा अधिसूचित किया जाएगा.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार यानि आज फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. ये एग्जाम एक जुलाई से शुरू होने वाले थे. नई डेटशीट तीन जुलाई को एग्जामिनेशन ब्रांच द्वारा अधिसूचित किया जाएगा.
बात करें राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के बारे में तो यहां महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक सबसे अधिक मौतें हुई हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 2 हजार 4 सौ 92 है. इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 27 हजार 6 सौ 57 है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 47 हजार 91 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.
#COVID19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया, जो 1 जुलाई से शुरू होने वाली थी।नई डेटशीट को 3 जुलाई को एग्जामिनेशन ब्रांच द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। pic.twitter.com/F2VFbYwws2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2020
वहीं बात करें देश के बारे में तो कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 5 लाख 8 हजार 9 सौ 53 हो गई है. देश में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 1 लाख 97 हजार 3 सौ 87 है. देश में अबतक इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 15 हजार 6 सौ 85 लोगों की मौत हुई है. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 2 लाख 95 हजार 8 सौ 81 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

