हैदराबाद में पति के उत्पीड़न से तंग आकर 31 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, FIR दर्ज
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार यानि आज एक 31 वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा लगातार उत्पीड़न के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है. RGIA पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी विजय कुमार इस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में गुरुवार यानि आज एक 31 वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा लगातार उत्पीड़न के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है. RGIA पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी विजय कुमार (P Vijay Kumar) इस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. वहीं इस घटना के आलावा हैदराबाद में आज एक पुलिस कांस्टेबल को नाबालिग बालिका के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
खबर के अनुसार इस घटना को पुलिस कांस्टेबल ने लगभग दो महीनें पहले अंजाम दिया था. बताया जा रह है कि जब नाबालिग बालिका अपने घर में अकेली थी उस वक्त मौका पाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने इस निंदनीय घटना को अंजाम दिया. बालिका की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है. पीड़िता के परिवार वालों ने बीते गुरुवार को पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था.
Hyderabad: A 31-year-old woman has allegedly committed suicide due to harassment by her husband; case registered, says, Inspector P. Vijay Kumar of RGIA Police Station
— ANI (@ANI) June 26, 2020
मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी. परिजनों के अनुसार 33 वर्षीय आरोपी पुलिस कांस्टेबल वीएस उमेश पीड़िता को लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. दरअसल पीड़िता और उसका परिवार उसी इमारत में रहते है, जिसमें आरोपी उमेश रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

