भारतीय सेना का जवानों को सख्त निर्देश- फेसबुक, इंस्टाग्राम और पबजी मोबाइल समेत इन 89 सोशल मीडिया ऐप्स को करें तुरंत डिलीट
भारतीय सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जवानों को तत्काल प्रभाव से 89 सोशल मीडिया ऐप्स को डिलीट करने का आदेश दिया है. वहीं जो जवान ऐसा नहीं करते हैं उनके उपर भारतीय सेना द्वारा सख्त करवाई की जाएगी. भारतीय सेना द्वारा बैन किए गए सोशल ऐप्स में टिक-टॉक, फेसबुक, ट्रूकॉलर, इंस्टाग्राम, पबजी मोबाइल और टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स, एवं डेली हंट जैसे न्यूज ऐप्स शामिल हैं.