देश

Vikas Dubey Arrested: गिरफ्तार होने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे का पहला वीडियो, कहा- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 8 जवानों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे को गुरुवार यानि आज पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान विकास मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताता रहा.

Vikas Dubey Arrested: गिरफ्तार होने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे का पहला वीडियो, कहा- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला
मास्टर माइंड विकास दुबे (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले (Kanpur) में 8 जवानों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) को गुरुवार यानि आज पुलिस ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjan) शहर स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान विकास मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताता रहा. बता दें कि बीते बुधवार को पुलिस ने विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसपर रखी गई इनाम राशि को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रूपये तक कर दिया था.

पुलिस द्वारा विकास दुबे की गिरफ्तारी के पश्चात् मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि, 'जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं. हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्सने वाली नहीं है.' इसके अलावा उन्होंने दो और ट्वीट किए है. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी.'

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | कुख्यात अपराधी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार, दो सहयोगी उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में ढेर

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए लिखा है, 'विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई.' बता दें कि बीते गुरुवार की रात को गैंगस्टर विकास दुबे और उसके कुछ साथियों ने पुलिस टीम को घेरकर डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. जबकि इस हमले में करीब सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. यह राज्य में पहली बार पुलिस को किसी मुठभेड़ में हुआ इतना बड़ा नुकसान था.

इससे पहले आज सुबह खबर आई थी कि कल गिरफ्तार किये गए तीन लोगों में से एक आरोपी ने भागने की कोशिश की. आईजी (IG) कानपुर रेंज ने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पैर पर गोली चलाई. जिसके बाद वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Kanpur Encounter: विकास दुबे की पत्नी रिचा समाजवादी पार्टी की सदस्य होने का लैटर वायरल

वही मृतक की पहचान प्रभात मिश्रा के रूप में हुई है. दूसरी तरफ आज इटावा पुलिस के साथ मुठभेड़ में बउआ दुबे नामक एक आरोपी की मौत हुई है. पुलिस ने उसके पास से राइफल और पिस्टल जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).