New Year Resolutions 2023: सुखद भविष्य के लिए छात्र ले सकते हैं ये संकल्प! जानें 7 महत्वपूर्ण न्यू ईयर रेज्युलेशन!
नये साल को लेकर लोगों में तमाम योजनाएं घुमड़ती रहती हैं. कोई हिल स्टेशन में न्यू ईयर मनाना पसंद करता है, कोई डांस और म्यूजिक के बीच घर या क्लब में पार्टी मनाता है, जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने भविष्य को सुखद बनाने के लिए नये वर्ष में कुछ ना कुछ संकल्प लेते हैं. ये संकल्प शिक्षा, अच्छे कार्य, सेहत, फिटनेस, आय एवं बुरी आदतों को छोड़ने जैसे हो सकते हैं.