लाइफस्टाइल

Happy New Year Celebration 2023: किस देश में सर्वप्रथम मनाते हैं नया साल? और किस देश में सबसे अंत में कहते हैं 'हैप्पी न्यू ईयर'?

दुनिया भर में साल 2022 को अलविदा कहने की तैयारी चल रही है, इसके साथ ही हम सभी नये साल 2023 को नई उम्मीदों और रोशनी के रूप में स्वागत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे जब हम नए साल का जश्न मना रहे होते हैं, नाचते-गाते एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कह रहे होते हैं, उस समय तक कई देश हैप्पी न्यू ईयर मना चुके होते हैं, और इसकी वजह है भौगोलिक स्थिति.

Happy New Year Celebration 2023: किस देश में सर्वप्रथम मनाते हैं नया साल? और किस देश में सबसे अंत में कहते हैं 'हैप्पी न्यू ईयर'?
(Photo Credit : Twitter)

दुनिया भर में साल 2022 को अलविदा कहने की तैयारी चल रही है, इसके साथ ही हम सभी नये साल 2023 को नई उम्मीदों और रोशनी के रूप में स्वागत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे जब हम नए साल का जश्न मना रहे होते हैं, नाचते-गाते एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कह रहे होते हैं, उस समय तक कई देश हैप्पी न्यू ईयर मना चुके होते हैं, और इसकी वजह है भौगोलिक स्थिति. यहां हम बात करेंगे किस देश के लोग सबसे पहले नया साल सेलिब्रेट करते हैं, और किस देश में सबसे बाद में नववर्ष सेलिब्रेशन का अवसर आता है.

यहां मनाया जाएगा सबसे पहले नववर्ष!

इस पृथ्वी पर सबसे पहले नये साल का जश्न मनाया जाने वाला देश है दक्षिण प्रशान्त महासागर स्थित द्वीप मंडल टोंगा. टोंगा भारत से करीब 7 घंटा 30 मिनट आगे चलता है. अर्थात 31 दिसंबर को भारत में जब दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट हो रहे होंगे, उसी समय टोंगा में नया वर्ष यानी 01 जनवरी 2023 शुरू हो जायेगा. जी हां, यह दुनिया का पहला देश है, जहां नये साल का जश्न सबसे पहले मनाया जाता है. इसके बाद सिडनी (आस्ट्रेलिया) का नंबर आता है. यह भी पढ़ें : New Year Resolutions 2023: सुखद भविष्य के लिए छात्र ले सकते हैं ये संकल्प! जानें 7 महत्वपूर्ण न्यू ईयर रेज्युलेशन!

सबसे अंत में यहां मनाया जाता है नववर्ष!

संयुक्त राज्य अमेरिका के करीब स्थित हाउलैंड और बेकर द्वीप समूह के निर्जन द्वीप में नए साल का सबसे अंत में स्वागत किया जाता है. यहां के लोग 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे (GMT के अनुसार) या 05.30 PM (भारतीय समयानुसार) पर नए साल की शुरुआत करते हैं.

इन देशों में जीएमटी के अनुसार 31 दिसंबर (2022) को इस समय मनाये जायेंगे नववर्ष

न्यूजीलैंड: 10.15 बजे AM

ऑस्ट्रेलिया (अधिकांश क्षेत्र): 01.00 PM

जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया- 03.00 PM

चीन, फिलीपींस और सिंगापुर: 04.00 PM

बांग्लादेश: 06.00 PM

नेपाल: 6:15 PM

भारत और श्रीलंका: 06:30 PM

पाकिस्तान: 07.00 PM

जर्मनी, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और स्पेन: 11.00 PM

यूके, आयरलैंड, आइसलैंड, पुर्तगाल: सुबह 00.00 बजे

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).