Baba Vanga Predictions 2023: साल 2023 में बाबा वंगा की भविष्यवाणी सच हुई तो मचेगी पृथ्वी पर तबाही! जानें क्या हैं 5 भविष्यवाणियां?
इस समय सारी दुनिया के लोग साल 2022 की विदाई और नववर्ष 2023 के स्वागत की तैयारियों को लेकर उत्साहित है. लोग नई ऊर्जा और उत्साह के साथ लोग नववर्ष को गले लगाने की शिद्दत से प्रतीक्षा कर रहे हैं.
इस समय सारी दुनिया के लोग साल 2022 की विदाई और नववर्ष 2023 के स्वागत की तैयारियों को लेकर उत्साहित है. लोग नई ऊर्जा और उत्साह के साथ लोग नववर्ष को गले लगाने की शिद्दत से प्रतीक्षा कर रहे हैं. सभी की ख्वाहिश है कि नववर्ष आपके जीवन में कुछ नया कुछ सकारात्मकता लाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नववर्ष 2023 को लेकर वेंगेलिया पांडेवा गुसत रोवा, जिन्हें ‘बाबा वंगा’ (Baba Vanga) के नाम से भी जाना जाता है, ने कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की गई हैं, जिसे सुनकर कोई भी दहशत में आ सकता है. इसकी वजह यह है कि ‘बाबा वंगा’ की कुछ भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, आइये जाने बाबा वंगा ने नववर्ष को लेकर ऐसी क्या भविष्यवाणी की है, साथ ही जानेंगे बाबा वंगा के संदर्भ में आवश्यक जानकारी..
बाबा वंगा द्वारा पूर्व में की गई भविष्यवाणियां मसलन अमेरिका में 9/11, उत्तरी कोरिया के साथ तनाव, ब्रेक्जिट, बराक ओबामा की अध्यक्षता, राजकुमारी डायना की मृत्यु सच साबित हो चुकी है. बाबा वंगा वास्तव में नेत्रहीन थे, उन्होंने साल 2023 को लेकर भी कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की है. उनकी इस भविष्यवाणी के बारे में बात करने से पूर्व आइये जानें बाबा वंगा, जिन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के रूप में भी जाना जाता है, के बारे में कुछ रोचक जानकारियां.
कौन हैं बाबा वंगा
बाबा वंगा का जन्म 1911 में उत्तरी मैसेडोनिया के स्ट्रुमिका में हुआ था और माना जाता है कि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया में कोझुह पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बिताया था. वह जब 12 साल की उम्र के थे, उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. साल 1996 में उनकी मृत्यु हो गई. अब जान लें कि नववर्ष 2023 के लिए बाबा वंगा ने क्या भविष्यवाणियां की हैं.
साल 2023 के लिए बाबा वंगा द्वारा की गई भविष्यवाणियां
सौर तूफानः बाबा वंगा के अनुसार साल 2023 में एक सौर तूफान पृथ्वी से इतने बड़े पैमाने पर टकराएगा, जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा.
जैव हथियार का इस्तेमालः एक प्रकाशित रिपोर्ट्स के माध्यम से बाबा वंगा का मानना था कि साल 2023 में एक शक्तिशाली देश लोगों पर जैव-हथियार का इस्तेमाल करेगा, जिसकी वजह से हजारों लोगों की मृत्यु होगी.
परमाणु विस्फोट: यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिम और रूस के बीच बढ़ता तनाव 2022 से 2023 तक जाने के लक्षण दिख रहे हैं. बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2023 में यह तीसरे विश्व युद्ध का रूप लेगा, जिसके तहत परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट होगा.
एलियंस से यात्राः बाबा वंगा के अनुसार पृथ्वी पर एलियंस की यात्रा होगी, ऐसी स्थिति में दुनिया खुद को अंधेरे में ढकी पा सकती है. साइकिक ने दावा किया है कि अगर अगले साल एलियंस पृथ्वी पर आयेंगे, तो लाखों मनुष्यों की मृत्यु होगी.
प्रयोगशाला बच्चे: वांगा की तमाम भविष्यवाणियों में से एक यह भी है कि साल 2023 में कुछ ऐसे अजीबोगरीब वैज्ञानिक आविष्कार होंगे. जिससे प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा करने की विधि ख़त्म हो जायेगी. अर्थात लैब बेबी का जन्म होगा. इसके रंग और जेंडर का फैसला माता-पिता करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

