Vijay Diwas 2023: जब भारतीय सेना ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों पर बिना गोली चलाये आत्म-समर्पण करवाया! जानें शौर्य एवं संयम की वह विजय-गाथा!
भारत के प्रति पाकिस्तान की दुर्भावना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बंटवारे के बाद उसने भारत पर योजनाबद्ध तरीके से चार बड़े हमले (1948, 1965, 1971,1999) किये और सभी हमलों में उसे ना केवल बुरी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि ऐसे अवसर भी आये, जब भारतीय सेना लाहौर तक घुस गई. अगर भारत चाह लेता तो आज आधा पाकिस्तान भारत के नक्शे में होता.