Tulsidas Jayanti 2024: कब है तुलसी जयंती? तुलसीदास को मनहूस क्यों बोला जाता था?जानें उनके जीवन के कुछ ऐसे ही प्रसंग!
भारत की पवित्र भूमि में महर्षि वाल्मीकि, कालिदास, सूरदास, कबीरदास, रहीम जैसे तमाम महान संत-महात्माओं ने जन्म लिया. इसी में एक महान संत थे, गोस्वामी तुलसी दास. तुलसी दास की मूल पहचान एक महाकवि की भी है, उन्होंने श्रीरामचरितमानस एवं हनुमान चालीसा के अलावा बहुत सारे धर्म ग्रंथ भी रचे.