ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule Of India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अलग-अलग मायनों में अहम है. भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स इस मैच को सम्मानजनक अंत के रूप में देख रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ गया है. भारतीय टीम अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी. इसके बाद 26 फरवरी को भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा, जबकि 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेला जाएगा. सुपर 8 में पहुंचने के बाद अब हर मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को लगातार जीत दर्ज करनी होगी.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहले यूएसए, फिर नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर अपने तीन में से तीन मैच जीते हैं. टीम इंडिया सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ अपने तीन मुकाबले खेलने वाली है. उससे पहले चलिए इन टीमों के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा हैं? उसपर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने कुल 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों पर नजर डाले तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के टीम का हालिया फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बन सकता है.
टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे कुल तीन ही मुकाबले जीत पाया है. इन रिकॉर्ड्स के आधार पर टीम इंडिया का पूरी तरह से जिम्बाब्वे पर दबदबा है, लेकिन जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन को देखें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर चुकी है.
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत नसीब हुई है तो वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. टीम इंडिया आंकड़ों के हिसाब से वेस्टइंडीज के कहीं ज्यादा आगे है लेकिन इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से सावधान रहने की जरूरत है.











QuickLY