India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अलग-अलग मायनों में अहम है. भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स इस मैच को सम्मानजनक अंत के रूप में देख रहा है. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Stats And Preview: टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
अहमदाबाद में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NED 36th Match Playing)
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
🚨 TOSS: SKY won the toss & India will bat first! 🔥
Here's a look at the Playing XIs 📝
🇮🇳: #ArshdeepSingh & #WashingtonSundar replace #KuldeepYadav & #AxarPatel
🇳🇱: #NoahCroes replaces #FredKlaasen
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNED | LIVE NOW 👉https://t.co/ZDDaX3A22Z pic.twitter.com/dhknjAytdi
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, नोआ क्रॉस, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लेन.
इस रोमांचक मुकाबले में जहां भारत के टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव नजर आएंगे, वहीं नीदरलैंड्स की तरफ से मैक्स ओ'डॉउड, स्कॉट एडवर्ड्स और बास डी लीडे पारी की शुरुआत कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं नीदरलैंड्स की टीम बड़े मंच पर मजबूत भारत को चुनौती देने और अहमदाबाद की ऐतिहासिक भीड़ के सामने यादगार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY