Mahatma Gandhi 73th Death Anniversary: महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि, जानें आंदोलन और अहिंसा के बाद 'भारत छोड़ो' आंदोलन में क्यों हुए आक्रामक
महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मौके-मौके पर जिन ब्रह्मास्त्रों का प्रयोग किया, वह थे विभिन्न आदोलन. 'चंपारण सत्याग्रह', 'नमक आंदोलन', 'असहयोग आंदोलन', 'दांडी यात्रा', 'भारत छोड़ो' जैसे आंदोलनों के कारण अंग्रेज सरकार की नींद हराम हो जाती थी, क्योंकि इसी के जरिये गांधीजी आसानी से अपनी बात जन-जन तक पहुंचा देते थे.