शनि देव को प्रसन्न और स्वयं को खुशहाल देखना है तो जीवन में करें इन 5 नियमों का पालन! जानें क्या हैं ये नियम!
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव (Shani Dev) सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं. हिंदू धर्म में शनि देव को बहुत कठोर देव माना जाता है, मान्यता है कि उनकी टेढ़ी दृष्टि जिस पर पड़ती है, वह कभी खुशहाल नहीं रह सकता. शनि को सभी 9 ग्रहों में दंडनायक माना जाता है. जिससे वे रुष्ठ होते हैं, उसे कोई भी देव आशीर्वाद नहीं दे सकता.