Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे, बारिश व अंधेरे के बीच भी विमान उतर सके इसके लिए डीबीओआर (डाप्लर बेरी ओमनी रेंज) व आईएलएस इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगाने के लिए हाईटेक एक्सपर्ट टीम बुधवार को पहुंच गई. एयरपोर्ट पर यह सिस्टम लग जाने के बाद 550 मीटर दृश्यता में भी विमान लैंड कर सकेंगे.
कोविड-19 महामारी के बीच हर त्योहार अलग ढंग से मनाये जा रहे हैं. मुंबई की गणेश चतुर्थी पर इस बार गणपति बप्पा मोरिया के नारों की आवाज़ केवल घरों तक सीमित रही. ऐसा ही मंजर इस बार कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान देखने को मिलेगा.
देश में एक्टिव केस का ग्राफ नीचे जा रहा है, जिसके चलते लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है. ऐसे में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके सवाल सभी को जानना बहुत जरूरी है, ताकि हर कोई संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह कर सके.
मुस्लिमों के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सारी दुनिया में ईद-ए-मिलाद का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ईद मिलाद उन-नबी को ही ईद-ए-मिलाद भी कहते हैं. अरबी भाषा में इसका शाब्दिक अर्थ 'जन्म' और 'मीलाद-उन-नबी' का मतलब है 'हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन' है.
जब कोरोना ने दुनिया में अपने पैर पसारने शुरू किए तो सबसे पहले लक्षण सांस लेने में तकलीफ के आये, जिसके चलते कोविड-19 (COVID-19) को रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ यानी श्वास संबंधी बीमारी करार दिया गया, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। डॉक्टर इसे मल्टी ऑर्गन डिज़ीज़ कहने लगे हैं. वो इसलिए क्योंकि शरीर में कोविड-19 के संक्रमण के असर में अब परिवर्तन आ चुके हैं.
कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बीच त्योहारों के इस मौसम में दूरदर्शन आपके लिए लेकर आ रहा है 'राम लीला' का सीधा प्रसारण, वो भी राम नगरी अयोध्या से. 17 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली राम लीला का सीधा प्रसारण कल से टीवी चैनल डीडी नेशनल के साथ-साथ डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया. इसके साथ-साथ उन्होंने हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की.
कोविड-19 महामारी फैलने पर जब दुनिया के तमाम देशों में जब लॉकडाउन लगाया गया, तो सबसे बड़ी चिंता लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की जताई गई. यहां तक संयुक्त राष्ट्र ने भी सभी सदस्य देशों को एक पत्र जारी करके कहा कि सरकारें अपने देश के लोगों को भूखे मत रहने दें.
केंद्र सरकार जहां किसानों के हित में बिल ला रही है, वहीं सरकारी संस्थान किसानों की खेती को उन्नत बनाने के लिये नये-नये प्रयोग कर रहे हैं,जिससे फसल का उत्पादन बढ़ सके और किसानों की आय दोगुनी हो सके. इ
वहीं सभी जानते हैं कोरोना वायरस 70 डिग्री तापमान में ही नष्ट हो सकता है। ऐसे में अगर किसी को वायरस का बुखार है तो ठंडा पानी का पट्टी रखने को लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाये हैं। इस बारे में डॉ वली ने कहा कि कुछ लोग मानने लगे थे कि शरीर गरम होने से वायरस नष्ट हो जाता है, लेकिन ये वायरस 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में भी नहीं मरता है
ई-मेल, व्हॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, एसएमएस आज के आधुनिक युग की जरूरत जरूर हैं, लेकिन लोगों को एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम चिठ्ठी ही करती है. चिठ्ठी कोई भी हो, जिसे मिलती है, उसे रुला देती है.
अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है. थियेटर, सिनेमा हॉल जैसे कई संस्थान को नये दिशा निर्देश के साथ खोलने की अनुमति दी गई है. हालांकि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. लेकिन जिंदगी को पटरी लाने के लिये देश अब लगभग पूरी तरह से खुल चुका है. लेकिन इसके लिये न्यू नॉर्मल को अपनाने की सलाह दी गई है.
मध्य एशियाई देश आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच आज लगातार दूसरे दिन भीषण युद्ध जारी रहा. यह युद्ध है नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर. इस क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच दशकों से विवाद चला आ रहा है और दोनों के बीच जंग भी पहले हो चुकी है. लेकिन इस बार इस जंग ने नया रूप ले लिया है. जानें कारण और इनका इतिहास.
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां कई लोगों के सामने रोजगार का प्रश्न खड़ा हो गया है, वहीं मेरठ का एक गांव ऐसा भी है, जहां कोरोना के कारण रोजगार पर कोई आंच नहीं आई है. इस गांव का एक भी शख्स बेरोजगार नहीं है. मेरठ से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर सिसौला कलां गांव में एक भी युवा बेरोजगार नहीं है. हर हाथ में यहां पर काम है.
देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिये अमेरिका में बन रहा विशेष 'एयर इंडिया वन' विमान जल्द ही भारत आने वाला है. 'एयर इंडिया वन' के दो विमान हाई-टेक विमान एक अक्टूबर को दिल्ली में उतरने वाले हैं। इन विशेष विमानों की डिलीवरी भारत को मिल गई है. इसके पहले ही शिकागो के बोइंग मुख्यालय में दोनों वीवीआईपी एयरक्राफ्ट परीक्षण के तौर पर उड़ान भर चुके हैं.
पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम चले गए, लेकिन उनकी आवाज़ आज भी हम सभी के कानों में गूंज रही है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिन्दी और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले एसपी के लिए साल 2020 अंतिम वर्ष रहा
हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसकी सलामती बहुत जरूरी है। लेकिन आजके दौर में भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का मौका नहीं मिलता, जिसका उन्हें भारी ख़ामियाज़ा चुकाना पड़ता है.अव्यवस्थित जीवन शैली और असंतुलित खानपान के चलते दुनिया भर में हृदय रोग के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
पार्श्व गायक एससी बालासुब्रमण्यम का शनिवार को चेन्नई में अंतिम संस्कार पूरे राजनकीय सम्मान के साथ किया गया। बालू के पार्थिव शरीर को सीमांत क्षेत्र के रेड हिल्स स्थित तमारैपक्कम फार्म हाउस में श्रौता शैव आराध्य परंपरा के अनुसार दफनाया गया। उसी के बाद से इंटरनेट पर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं, कि हिन्दू रीति रिवाज़ के अंतर्गत उनका दाह संस्कार क्यों नहीं किया गया
भारत में एक्टिव केस की संख्या तो बढ़ रही हैस, हालाकि रिकवरी रेट भी 50 लाख से पार पहुंच गई है। लेकिन कोरोना वायरस से जंग भी जारी है। हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुये सीरो सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अभी हर्ड इम्युनिटी से काफी दूर है. इस बीच कोरोना से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं. तो वहीं जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी (Johnson & Johnson Company) ने जल्द ही सिंगल डोज वैक्सीन लाने का दावा किया है.