Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और गिरते तापमान के चलते भी काफी लोगों में सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. कोरोना में सीजनल फ्लू को लेकर ज्यादा सतर्कता की जरूरत कोरोना के दौर में सभी को सीजनल फ्लू को लेकर अधिक गंभीर और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पिछले कुछ सालों से केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दिया और देश के सभी महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए 2021 में कई प्रमुख रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किए. आइए जानते हैं हथियार की खरीद के लिए साल 2021 में भारत द्वारा किए गए कुछ प्रमुख समझौतों के बारे में...
2014 की तरह केंद्र में पीएम मोदी का जादू बरकरार है. और यह सब केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं का ही असर है. जी हां, साल के आखिर में आज हम पीएम मोदी द्वारा ऐसी ही शीर्ष 10 घोषणाओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने सियासत की एक नई इबारत लिखी. जी हां, अब तक करोड़ों लोगों को इन योजनाओं ने लाभान्वित किया है.
मनोहर लाल ने समस्त प्रदेशवासियों और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नववर्ष 2022 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष सबके लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में और अधिक सुख-समृद्धि लाए. एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उमंग लेकर आता है.
भारत ने ओलंपिक, 2020 में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते, जो किसी भी ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वाधिक पदक हैं.
पशुधन क्षेत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के अलावा 8 करोड़ ग्रामीण परिवारों को आजीविका उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है. भारत दुग्ध उत्पादक देशों में दुनिया में अग्रणी है और इस साल 8.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 19.848 टन दूध का उत्पादन किया.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के बावजूद हरियाणा सरकार ने अपना वित्तीय प्रबंधन अच्छे से बनाए रखा है. प्रदेश सरकार ने आर्थिक प्रबंधन की दृष्टि से आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए अलग से रणनीति बनाई....
मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ 22 से 26 दिसंबर तक भोपाल में अंतरराष्ट्रीय वन मेला आयोजित कर रहा है. इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य वनोपज उत्पाद से जुड़े हितग्राहियों को बेहतर बाजार और वनोपज का अधिक से अधिक मूल्य दिलवाना है.
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. भारत-प्रशांत एक बहुत विस्तृत क्षेत्र है और चीन के साथ संबंधों में तनाव के कारण इस बड़े क्षेत्र के पूर्वी हिस्से पर राजनीतिक ध्यान अधिक है.
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पेगासस मामले की जांच के लिए बनाए गए आयोग के काम पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने आयोग के अभी तक काम करने पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है.
तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह पद हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से रिक्त था.
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने प्रदेश की आशा वर्कर को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत लाभ देने के लिए विभाग के अधिकारियों को इस विषय पर अध्ययन कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के आदेश दिए...
पीएम मोदी 16 दिसंबर 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें प्राकृतिक खेती की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.
देश के लिए यह गौरवशाली अवसर है जब 21 साल बाद भारत के पास मिस यूनिवर्स का ताज वापस आ गया. जी हां, 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ, जिसमें भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है.
अंतरराष्ट्रीय फलक पर काशी की तस्वीर नए रूप में दिखेगी. यहां श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण के बाद अब लोकार्पण की तैयारी जोरों पर है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना पर प्रशासन तेजी से काशी को संवारने का काम कर रहा है.
वर्ष 1978 में परियोजना पर काम शुरू हो गया था, लेकिन बजटीय समर्थन की निरंतरता, अंतर-विभागीय समन्वय और समुचित निगरानी के अभाव में, परियोजना टलती गई तथा लगभग चार दशक बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी थी.
सीडीएस जनरल बिपिन रावत नहीं रहे. तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में उनका निधन हो गया. इस हादसे में उनकी धर्मपत्नी मधुलिका की भी मौत हो गई. दोनों के अलावा हेलीकॉप्टर में सवार अन्य 11 लोग भी इस हादसे के शिकार हुए हैं.
भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का सफल परीक्षण किया. इस दौरान ब्रह्मोस एयर ने मापदंडों के अनुरूप सभी परिणाम दिए.
कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर भारत सरकार ने कमर कस ली है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ओमिक्रॉन की मौजूदगी के मामले सामने आ रहे हैं जिनमें दक्षिण अफ्रीका के बाद से ब्रिटेन, कनाडा, नीदरलैंड्स में भी इसके केस पाए गए हैं. भारत में ओमिक्रॉन के कुछ मामले सामने आए हैं. सरकार ने हाल में मिले इन मामलों के सैंपल की पुष्टि और संक्रामकता की ताकत जानने के लिए इस वेरिएंट की ‘जीनोम सैंपलिंग’ का फैसला किया है.
भारत समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति के लक्षण डेल्टा वेरिएंट से अलग और हल्के हैं.