Bihar Election 2025: इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा, ‘कांग्रेस लेगी बिहार हित में फैसला’
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने जहां सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है, वहीं इंडिया ब्लॉक में अभी भी सीटों को लेकर खींचतान जारी है. कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. इस बीच, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सीटों की संख्या का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन कांग्रेस बिहार के हित में निर्णय लेगी.