Bihar Election 2025: तरापुर सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को तरापुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी. सम्राट चौधरी ने फरवरी 2024 में विजय कुमार सिन्हा के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कैबिनेट विस्तार में उन्हें कई अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनमें वित्त, स्वास्थ्य, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और योजना विभाग शामिल हैं.