PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद सीएम योगी, धामी समेत बधाई देने वाले नेताओं का सोशल मीडिया पर लगा तांता
नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद बधाई देने वालों का लगा तांता नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर नीतीश कुमार, पुष्कर सिंह धामी, हिमंता बिस्वा सरमा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तेजस्वी सूर्या समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई दी